Edited By Kaku Chauhan, Updated: 24 Jul, 2021 05:47 PM
सी.एम.ओ. कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की विशेष मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सी.एम.ओ. डा. कपिल शर्मा ने की। बैठक में एम.ओ.एच. डॉ. जालम सिंह, जिला टी.बी. अधिकारी डॉ. हरित पूरी, बी.एम.ओ. और...
चम्बा (काकू): सी.एम.ओ. कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की विशेष मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सी.एम.ओ. डा. कपिल शर्मा ने की। बैठक में एम.ओ.एच. डॉ. जालम सिंह, जिला टी.बी. अधिकारी डॉ. हरित पूरी, बी.एम.ओ. और चिकित्सा अधिकारियों के साथ एन.टी.ई.पी. कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर विश्व स्वस्थ्य संगठन से डा. रविंद्र ने आगामी अगस्त माह से आरंभ होने टी.बी. मुक्त अभियान के तहत एक्टिव केस फाइंङ्क्षडग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में ए.सी.एफ.1 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगा। इसमें हैल्थ टीम घर घर जा कर लोगों की टी.बी. के लक्षण से जुड़ी जांच करेगी। इसमें आशा कार्यकर्ता घर-घर जा के टी.बी. से संबंधित लक्षण वाले लोगो को स्क्रीन कर पहचान किए हुए लोगों के बलगम की जांच नजदीकी टी.बी. टैसिं्टंग सेंटर पर जांच के लिए भेजेगी।
अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में कम से कम टी.बी. से संबंधित छह लोगों की बलगम की जांच करवाना आवश्यक होगा। अभियान में जिला में रूटीन में टी.बी. के 58 अतिरिक्त मामले पता लगाना लक्ष्य रखा गया है। इसमें आशा, स्वास्थ्य कार्यकत्र्ता, एस.टी.एस., आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आयुर्वेद फार्मासिस्ट द्वारा घर घर जा के टी.बी. से संबंध लशन वाले लोगों को स्क्रीन कर उनके बलगाम की जांच के लिए टी.बी. परीक्षण सैंटर पर भेजेगी। सी.एम.ओ. डा. कपिल शर्मा ने जिले में हर टी.बी. रोगी के परिणाम में सुधार के लिए टी.बी. केस अधिसूचना और अन्य संकेतकों पर समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक में टी.बी. के मामलों का जल्द पता लगाने पर जोर दिया, उनके पूर्ण उपचार की निगरानी करने और समय पर जिले में सभी टी.बी. रोगियों को निश्चय पोषण योजना के तहत भुगतान करने के निर्देश दिए।