मंडी में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी टाटा सूमो, 9 महिलाएं घायल (PICS)

Edited By Ekta, Updated: 08 May, 2019 01:19 PM

tata sumo fall in ditch

हिमाचल के मंडी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिससे हादसे में 9 महिलाओं और गाड़ी चालक घायल हो गया है। एक महिला को गंभीर हालत में टांडा रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक मंडी जिले में जोगिंद्रनगर-सरकाघाट रोड पर बसाही के नजदीक टाटा सूमो (HP 28...

मंडी: हिमाचल के मंडी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिससे हादसे में 9 महिलाओं और गाड़ी चालक घायल हो गया है। एक महिला को गंभीर हालत में टांडा रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक मंडी जिले में जोगिंद्रनगर-सरकाघाट रोड पर बसाही के नजदीक टाटा सूमो (HP 28 9246) खाई में गिर गई।
PunjabKesari

हादसा होते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। उन्होंने पुलिस और एंबुलेंस को हादसे की सूचना दी। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। 
PunjabKesari

हादसा कैसे हुआ इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि महिलाएं जोगिंद्रनगर में किसी रिश्तेदार के घर गेहूं की कटाई का काम करवाने जा रही थी। गाड़ी जब बसाही के पास पहुंची तो ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और टाटा सूमो खाई में जा गिरी। पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
PunjabKesari

यह महिलाएं हुई हादसे में घायल

हादसे में मीना पत्नी रणजीत, कौशल्या देवी पत्नी नानक चंद, सुनीता देवी पत्नी रोशन लाल, रूमा देवी पत्नी कुलदीप चंद, सोमा देवी पत्नी जयराम, रूमा देवी पत्नी दुनी चंद, रीना देवी पत्नी कृष्ण चंद, गोदावरी पत्नी नत्था सिंह, सुंफली देवी पत्नी सुखराम व चालक रोशन लाल पुत्र अच्छरू राम निवासी सभी कौंसिल धर्मपुर घायल हुए हैं।
PunjabKesari

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!