दीवाली पर मालामाल होंगे सैहब कर्मचारी, नगर निगम दे रहा ये तोहफा

Edited By kirti, Updated: 12 Oct, 2019 10:02 AM

syahb society employees

सैहब सोसायटी कर्मचारियों को दीवाली पर एम.सी. 1,500 रुपए बोनस देने जा रहा है। इसके अलावा 2 महीने के लंबित एरियर का भुगतान भी कर्मचारियों को दीवाली से पहले नगर निगम कर देगा। सैहब सोसायटी के तहत कार्य करने वाले करीब 645 से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ...

शिमला (वंदना): सैहब सोसायटी कर्मचारियों को दीवाली पर एम.सी. 1,500 रुपए बोनस देने जा रहा है। इसके अलावा 2 महीने के लंबित एरियर का भुगतान भी कर्मचारियों को दीवाली से पहले नगर निगम कर देगा। सैहब सोसायटी के तहत कार्य करने वाले करीब 645 से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सकेगा। नगर निगम हर वर्ष दीवाली के अवसर पर कर्मचारियों को बोनस प्रदान करता है। इस दीवाली को भी सैहब कर्मचारियों को बोनस एरियर सहित दिया जा रहा है। इससे कर्मचारियों को वित्तीय लाभ मिल सकेगा।

सैहब कर्मियों को अप्रैल व मई माह का लंबित एरियर भी अगले सप्ताह तक नगर निगम प्रशासन जारी कर देगा। एम.सी. ने जून से कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बढ़ा हुआ वेतन जारी किया है। कर्मचारी वेतन बढ़ौतरी की मांग अप्रैल से कर रहे थे। इसी के तहत निगम 2 महीनों के एरियर की अदायगी इस महीने कर्मचारियों को करेगा। इसके अलावा निगम के दैनिक भोगी कर्मियों को भी प्रशासन हर वर्ष दीवाली पर बोनस देता है। सैहब सोसायटी यूनियन के अध्यक्ष जसवंत सिंह का कहना है कि प्रशासन ने इस बार 1,500 रुपए बोनस व 2 महीने का लंबित एरियर देने का आश्वासन दिया है।

निगम कर्मचारियों को मिलेगी दीवाली पर एडवांस पेमैंट

वहीं दीवाली पर नगर निगम के कर्मचारियों को भी एडवांस पेमैंट प्रदान की जाएगी। गत वर्ष निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को 15,000 रुपए की एडवांस पेमैंट प्रदान की गई थी। निगम दीवाली पर हर साल कर्मचारियों को एडवांस देता है लेकिन इस बार राशि को 15,000 से बढ़ाकर 20,000 किया जा सकता है। निगम के करीब 900 कर्मचारी दीवाली पर एडवांस लेते हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!