हिमाचल में गर्मी छुड़ाने लगी पसीने, जानिए ऊना में कितने डिग्री पहुंचा तापमान

Edited By Vijay, Updated: 06 Jun, 2022 12:30 AM

sweat started releasing from heat in himachal

हिमाचल में गर्मी ने फिर से लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले कई दिन से लगातार खिल रही धूप से प्रदेश का पारा फिर से चढ़ना शुरू हो गया है। स्थिति यह है कि प्रदेश के 4 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है।

शिमला (राजेश): हिमाचल में गर्मी ने फिर से लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले कई दिन से लगातार खिल रही धूप से प्रदेश का पारा फिर से चढ़ना शुरू हो गया है। स्थिति यह है कि प्रदेश के 4 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। ऊना जिला में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके अलावा बिलासपुर जिला के बरठीं, सिरमौर जिला के धौलाकुआं और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया है। वहीं राजधानी शिमला में भी तपती धूप लोगों का परेशान कर रही है। शिमला में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया है। हिमाचल प्रदेश में बारिश न होने की वजह से लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम के साफ रहने से तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। लोगों को धूप में निकलने के लिए छाते का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, सोलन, सिरमौर और कांगड़ा समेत कई स्थानों पर फिलहाल गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 

9 जून तक साफ रहेगा मौसम 
मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि प्रदेश में 9 जून तक मौसम साफ रहने वाला है, ऐसे में प्रदेश में बारिश के कोई आसार हैं। आने वाले दिनों में मौसम के साफ  रहने से तापमान में और अधिक बढ़ौतरी होने की संभावना है। गर्मी बढ़ने से लोगों की दिक्कतों में इजाफा हो सकता है। हालांकि प्रदेश में गर्मी का मौसम अब आखिरी पढ़ाव पर है। प्रदेश में 20 जून से पहले मानसून के दस्तक देने के भी आसार है, लेकिन मानसून से पहले गर्मी लोगों को खूब परेशान कर रही है। 

तापमान पर एक नजर
रविवार को प्रदेश में सबसे अधिकत तापमान ऊना जिला में दर्ज किया गया है। ऊना का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री दर्ज किया गया। ऊना के बाद सिरमौर जिला के धौलाकुआं में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री दर्ज किया गया। धौलाकुआं के अलावा बिलासपुर के बरठीं में भी अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 28.6, सुंदरनगर 38.5, भुंतर 36.7, कल्पा 23.4, नाहन 38.3, केलांग 19.8, पालमपुर 32.7, सोलन 36, मनाली 28, कांगड़ा 38.8, मंडी 38.8, बिलासपुर 37, हमीरपुर 36.6, चम्बा 37.8, डलहौजी 26.7 और कुफरी में 22.7 डिग्री दर्ज किया गया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!