भाजपा संगठनात्मक चुनावों के लिए प्रभारी तैनात

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Sep, 2019 04:30 PM

swarghat bjp organizational election incharge

रविवार को श्री नयनादेवी मंडल की विशेष बैठक स्वारघाट में हुई। इस बैठक में भाजपा मंडल श्री नयनादेवी में संगठनात्मक चुनावों के लिए पार्टी द्वारा नियुक्त मंडल चुनाव प्रभारी राकेश ठाकुर और सह चुनाव प्रभारी कृष्ण लाल चंदेल के साथ मंडल के वरिष्ठ...

स्वारघाट, (पवन): रविवार को श्री नयनादेवी मंडल की विशेष बैठक स्वारघाट में हुई। इस बैठक में भाजपा मंडल श्री नयनादेवी में संगठनात्मक चुनावों के लिए पार्टी द्वारा नियुक्त मंडल चुनाव प्रभारी राकेश ठाकुर और सह चुनाव प्रभारी कृष्ण लाल चंदेल के साथ मंडल के वरिष्ठ कार्यकत्र्ताओं ने भाग लिया। बैठक में बूथ समितियों के चुनाव के लिए निर्धारित मापदंडों के अनुसार प्राथमिक सदस्यता, सक्रिय सदस्यता, सक्रिय सदस्यता शुल्क व पत्रिका शुल्क का जमा करवाना, मंडल पदाधिकारियों व त्रिदेव सूचियों का विश्लेषण किया गया। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो, इसलिए चुनाव प्रभारी राकेश ठाकुर ने जिला चुनाव प्रभारी विजय अग्निहोत्री से आवश्यक विचार-विमर्श करने के बाद श्री नयनादेवी मंडल बूथ समितियों के चुनाव के लिए सह चुनाव प्रभारियों को अधिकृत भी किया। उन्होंने कहा कि सह प्रभारी संविधान अनुसार मतदान केंद्रों पर जाकर लोकतांत्रिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए बूथ समितियों का गठन करें। इसके साथ ही राकेश ठाकुर ने यह निर्देश भी सभी सह चुनाव प्रभारियों को दिए कि जब चुनाव हेतु बूथ पर जाएं तो कार्यकत्र्ताओं को जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख में अनुच्छेद 370 व 35ए को हटाने से होने वाले बदलाव के बारे और भारतीय संविधान के पूर्ण रूप से लागू होने के बाद वहां के लोगों को मिलने वाले लाभ के बारे भी अवगत करवाएं। इस बैठक में मंडल श्री नयनादेवी के मंडलाध्यक्ष कैप्टन चौधरी राम ठाकुर, जिला भाजपा महामंत्री राम कुमार शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकत्र्ता
मौजूद रहे।

सहायक चुनाव अधिकारियों की सूची

राजेश ठाकुर जुखाला, राजकुमार रानीकोटला, रूप लाल जनेड, किशन सिंह ठाकुर डाबर, कुलदीप ठाकुर सिकरोहा, रूप लाल भट्टी जुखाला, धर्मपाल दयोथ, लेख राम चिल्ला, गोरख सिंह कल्लर, नंद लाल ठाकुर कोठीपुरा, प्रकाश चंद ठाकुर छड़ोल, रूप लाल ठाकुर टाली, बालकृष्ण ठाकुर काथला, रामकुमार बैहल, नंद लाल ठाकुर टरवाड़, मुकेश कुमार सलोआ, संतोष कुमार नयनादेवी, कैप्टन पपिंद्र सिंह दबट, बलबीर सिंह पप्पी झिडिय़ां व खेम चंद धीमान बस्सी को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया और बूथ स्तर पर जाकर बूथ समितियों के निष्पक्ष गठन करने के लिए अधिकृत किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!