सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पर गिरी सर्जिकल स्ट्राइक की गाज, जानिए किसे सौंपी कमान

Edited By Vijay, Updated: 27 Jan, 2019 06:17 PM

surgical strike on sujanpur block congress chairman

हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर के हमीरपुर दौरे के बाद सर्जिकल स्ट्राइक की गाज सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा पर गिरी है। उन्हें उनके पद से भारमुक्त करते हुए मनीष गुप्ता को सुजानपुर कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। पार्टी...

हमीरपुर: हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर के हमीरपुर दौरे के बाद सर्जिकल स्ट्राइक की गाज सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा पर गिरी है। उन्हें उनके पद से भारमुक्त करते हुए मनीष गुप्ता को सुजानपुर कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। पार्टी कार्यालय की ओर से महासचिव ने यह आदेश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि जिस तरह से सुजानपुर में अपने विधायक के खिलाफ ही सुजानपुर के अध्यक्ष ने मोर्चा खोला था उसका खमियाजा उन्हें उठाना पड़ा है।

जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष की चिट्ठी को लगे 2 हफ्ते

बता दें कि कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष के बदलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के एक बयान कि कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोपों का दौर नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप राठौर की एडवाइजरी के बाद थम गया है लेकिन अब पदाधिकारियों पर गाज गिरना शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में और भी फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। हमीरपुर में ही पहले जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष मदन कौंडल की छुट्टी हुई है। हालांकि उनको उनके पद से हटाने की चिट्ठी सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई की ओर से 7 जनवरी को फाइनल हो गई थी लेकिन उसे हमीरपुर पहुंचने में 2 हफ्ते लग गए।

लोकसभा चुनाव के बाद बड़े स्तर पर सर्जिकल स्ट्राइक के आसार

उसके बाद युवा कांग्रेस के महासचिव एवं प्रवक्ता अभिषेक राणा को भार मुक्त करने के आदेश युवा कांग्रेस की ओर से आ गए। अब सुजानपुर कांग्रेस अध्यक्ष की जिस तरीके से छुट्टी हुई है, उससे धड़ेबाजी में फंसे अन्य पदाधिकारी भी अंदरखाते सहमे हुए हैं क्योंकि सियासत का कोपभाजन व नुक्सान उन्हें उठाना पड़ रहा है। सूत्रों की मानें तो यह तो छिटपुट फेरबदल है लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद बड़े स्तर पर सर्जिकल स्ट्राइक होने के आसार हैं।

लैफ्टिनैंट चुनने की बजाय अपनी लड़ाई में व्यस्त

लोकसभा चुनाव से पहले अंदरूनी कलह जिस तरह चरम पर है, उससे भाजपा के आसपास भी कांग्रेस कहीं नहीं दिख रही है। हमीरपुर सीट को ही लें तो यहां पिछले 2 दशकों से भाजपा फ्रंटफुट पर है जबकि अंदरूनी लड़ाई में व्यस्त कांग्रेस इस सीट से अपना लैफ्टिनैंट चुनकर 2-2 हाथ करने की बजाय एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगी हुई है जिससे कार्यकत्र्ता भी अचंभित हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!