Surgical Strike Day : सेना के जवानों ने रिज मैदान पर लगाई हथियारों की प्रदर्शनी

Edited By Vijay, Updated: 29 Sep, 2018 07:03 PM

surgical strike day  army solider s arms exhibition on ridge ground

सर्जिकल स्ट्राइक दिवस के मौके पर राजधानी के रिज मैदान पर सेना के जवानों द्वारा हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें संैकड़ों लोगों ने दुश्मनों को मारने के लिए रॉकेट लांचर सहित राइफल से निशाने साधे।

शिमला: सर्जिकल स्ट्राइक दिवस के मौके पर राजधानी के रिज मैदान पर सेना के जवानों द्वारा हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें संैकड़ों लोगों ने दुश्मनों को मारने के लिए रॉकेट लांचर सहित राइफल से निशाने साधे। लोगों ने प्रदर्शनी में हथियारों की जानकारी ली। लोग भले ही बॉर्डर पर जाकर दुश्मनों को मार नहीं सकते लेकिन लोगों की प्रदर्शनी में जिस प्रकार से भीड़ लगी, उसे देखकर तो यही लगा कि लोगों के दिलों में दुश्मन को मारने के लिए जिज्ञासा है और हर एक भारतीय दुश्मन को मारने की क्षमता रखता है। प्रदर्शनी के दौरान सेना के जवानों ने लोगों को 84 एम.एल. रॉकेट लांचर,  5.56 एम.एम. इन्सास एल.एम.जी., 40 एम.एम. मल्टी शॉट ग्रेनेड व लेजर रेंज फाइंडर सहित सभी हथियारों के बारे में पूरी जानकारी दी। इस अवसर पर प्रदर्शनी का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। बता दें कि भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान भारत की शक्ति एवं उद्यमशीलता का वर्चस्व स्थापित किया है। इसी के चलते हर साल सर्जिकल स्ट्राइक दिवस को मनाया जाता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!