हैरानी : टकसाल गांव में हो रही 3-4 दिन बाद पानी की सप्लाई

Edited By kirti, Updated: 16 Nov, 2018 05:28 PM

supply of water after 3 4 days in the mint village

शहर के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र टकसाल में पानी के लिए लोग परेशान हैं। हैरानी की बात है कि गांव के लिए पानी की सप्लाई करने के लिए बनाया गया टैंक कई दिनों से ओवरफ्लो हो रहा है, बावजूद इसके विभाग गांव के लोगों को करीब 3-4 दिन बाद पानी की सप्लाई कर रहा...

 

परवाणु : शहर के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र टकसाल में पानी के लिए लोग परेशान हैं। हैरानी की बात है कि गांव के लिए पानी की सप्लाई करने के लिए बनाया गया टैंक कई दिनों से ओवरफ्लो हो रहा है, बावजूद इसके विभाग गांव के लोगों को करीब 3-4 दिन बाद पानी की सप्लाई कर रहा है। गौरतलब है कि टकसाल में हर समय पानी की दिक्कत रहती है। क्षेत्रफल के हिसाब से टकसाल में घरों की तादाद बहुत ज्यादा है। गर्मियों के दिनों में पानी के लिए लोगों को 10-10 दिन तक इंतजार करना पड़ता है। मौजूदा समय में स्रोत में पर्याप्त पानी होने के बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। टकसाल में जहां एक ओर पेयजल संकट गहराता जा रहा है, वहीं आई.पी.एच. विभाग की लापरवाही के चलते हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। यदि विभाग इस व्यर्थ बह रहे पानी का ही संरक्षण कर ले तो कई परिवारों की प्यास बुझाई जा सकती है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!