Edited By Vijay, Updated: 19 Aug, 2026 06:45 PM

हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर स्थित थाना बीएसएल कालोनी क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी पत्नी को एक अन्य व्यक्ति ने अपने पास छिपाकर रखा हुआ है और उसे वापस घर नहीं लौटने दे रहा है।
सुंदरनगर (सोढी): हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर स्थित थाना बीएसएल कालोनी क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी पत्नी को एक अन्य व्यक्ति ने अपने पास छिपाकर रखा हुआ है और उसे वापस घर नहीं लौटने दे रहा है। पति ने पत्नी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
पुलिस को दी गई शिकायत में कुफरी, डाकघर पौड़ाकोठी निवासी दुमानू राम ने बताया कि 11 जुलाई को किसी घरेलू मसले को लेकर उसकी अपनी पत्नी के साथ कहासुनी हो गई थी। इस मामूली विवाद के बाद उसकी पत्नी गुस्से में अपने दो मासूम बच्चों को घर पर ही छोड़कर गांव चिराल स्थित अपने मामा के घर चली गई। दुमानू राम के अनुसार उसकी पत्नी करीब एक महीने तक वहीं अपने मामा के पास ही रही।
मामले में असली मोड़ तब आया जब शिकायतकर्ता को पता चला कि करसोग के तेबन गांव का रहने वाला एक व्यक्ति उसकी पत्नी को चिराल गांव से अपने साथ ले गया है। दुमानू राम ने पुलिस को दी शिकायत में सीधा आरोप लगाया है कि इस व्यक्ति ने उसकी पत्नी को जानबूझकर कहीं छिपाकर रखा हुआ है और वह उसे जबरन वापस घर आने से रोक रहा है। अपनी पत्नी के अचानक गायब होने और दूसरे व्यक्ति द्वारा उसे अपने पास रखने की बात से पति दुमानू राम बेहद डरा हुआ है। उसने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी की सुरक्षा की गहरी चिंता सता रही है। उसने थाना बीएसएल कालोनी पुलिस से जल्द से जल्द उसकी पत्नी का पता लगाने और उसे सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है।
इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पति की शिकायत के आधार पर थाना बीएसएल कालोनी में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति और लापता महिला की तलाश शुरू कर दी है और मामले की हर एंगल से गहनता से जांच की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें