ऊना में रविवार सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रिकॉर्ड, जानिए कितने डिग्री रहा तापमान

Edited By Vijay, Updated: 11 Apr, 2021 11:50 PM

sunday record the hottest day in una in season

प्रदेश के मध्यम व मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। मौसम साफ रहने से अब तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। रविवार को प्रदेश के ऊना जिला में सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है। ऊना में अधिकतम तापमान...

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश के मध्यम व मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। मौसम साफ  रहने से अब तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। रविवार को प्रदेश के ऊना जिला में सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है। ऊना में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री पहुंच गया है। यही नहीं, प्रदेश के 8 शहरों का पारा भी 30 से पार हो चुका है, जिससे गर्मी से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। मौसम विभाग की मानें तो मैदानी इलाकों में 14 अप्रैल तक मौसम शुष्क बना रहेगा, जबकि 15 अप्रैल से बारिश की संभावना बनी है। रविवार को शिमला व आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ  बना रहा। शाम के समय हल्के बादल छाए और गुनगुनी ठंड भी बनी रही।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को प्रदेश में मौसम साफ  बना रहा, जिससे तापमान में भी बढ़ौतरी दर्ज की गई। ऊना में रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने बताया किमैदानी इलाकों में 15 से 17 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा और इस दौरान मध्यम तथा दूरदराज के क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है। रविवार को प्रदेश में 2 से 3 डिग्री तक तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की गई। ऊना में अधिकतम तापमान 36.5, सुंदरनगर 33, नाहन 30, हमीरपुर 32.4, बिलासपुर 34.5, मंडी 33.1, सोलन 32, पालमपुर 30.4, भुंतर 27.3, चम्बा 31.1, शिमला 24.2 व धर्मशाला में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आगामी दिनों में मौसम साफ रहने से तापमान में और बढ़ौतरी दर्ज की जा सकती है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!