Edited By Vijay, Updated: 16 Dec, 2018 03:47 PM
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल कोटखाई की कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। इसके तहत प्रशांत चौहान को उपाध्यक्ष और बलदेव पापटा को महासचिव नियुक्त किया गया है।
शिमला (पंकज राक्टा): कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल कोटखाई की कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। इसके तहत प्रशांत चौहान को उपाध्यक्ष और बलदेव पापटा को महासचिव नियुक्त किया गया है। इसी तरह राजिंद्र ठाकुर, केदार चौहान, पन्नालाल ठाकुर, रविंद्र तेगटा, हरदेव जस्टा, अमित चौहान, वेद प्रकाश जस्टा, कल्याण तंवर, बिशन सिंह, किशोर सलाकटा, अंजना ठाकुर, कमलेश झगटा व गीता राजटा को सचिव बनाया गया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।