सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंटक को बांटने की कोशिश की: बावा हरदीप सिंह

Edited By Ekta, Updated: 11 Sep, 2018 11:56 AM

sukhwinder singh sukhu tries to distribute intuc bawa hardeep singh

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में इंटक को बांटने का काम किया और इंटक के लोगों में संशय पैदा किया है। यह बात इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बावा हरदीप सिंह ने सोमवार को परवाणु शहर में कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर भारत बंद में कोई...

परवाणु (राजीव): कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में इंटक को बांटने का काम किया और इंटक के लोगों में संशय पैदा किया है। यह बात इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बावा हरदीप सिंह ने सोमवार को परवाणु शहर में कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर भारत बंद में कोई असर न दिखने पर कही। शहर में भारत बंद का बिल्कुल भी असर देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस विचारधारा के जरूर हैं लेकिन अभी फिलहाल भारत बंद में इंटक कांग्रेस का समर्थन नहीं कर रही है। 

इंटक अपने स्तर पर अकेले ही इसका विरोध कर रहा है। पिछले दिनों कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने इंटक में फूट डालने की कोशिश की और बिना किसी अधिकार के ही इंटक के प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति कर डाली। युवा इंटक के प्रदेशाध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रदेश में इंटक को नहीं बल्कि कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश में कांग्रेस के अध्यक्ष पद से सुखविंदर सिंह सुक्खू को नहीं हटाया जाता तब तक युवा इंटक कांग्रेस का समर्थन नहीं करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!