सुक्खू ने रजनी पाटिल को लिखा पत्र, ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति पर खड़े किए सवाल

Edited By Vijay, Updated: 19 Feb, 2020 08:22 PM

sukhu wrote letter to rajni patil

हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर कांग्रेस नेताओं में आपसी खींचतान चल रही है। प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर पूर्व अध्यक्ष सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने ब्लॉक...

शिमला (तिलक राज): हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर कांग्रेस नेताओं में आपसी खींचतान चल रही है। प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर पूर्व अध्यक्ष सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं उन्होंने प्रदेश और जिला की कार्यकारिणी में पिक एंड चूज न करके बल्कि सभी वरिष्ठ नेताओं की सहमति से कार्यकारिणी के गठन की बात कही है। उन्होंने पत्र में कार्यकारिणी को जल्द गठित करने का आग्रह किया है ताकि प्रदेश में पंचायत चुनावों में कांग्रेस एकजुटता से काम कर सके।

सुक्खू ने कहा कि पार्टी में नियुक्तियां करना किसी एक का अधिकार नहीं है बल्कि सबकी सहमति से नियुक्तियां की जानी चाहिए। इसके लिए कांग्रेस आलाकमान से भी बात की है और प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा और अपनी सहमति से नियुक्तियां की जानी चाहिए पार्टी में पिक एंड चूज के तहत नियुक्तियां नहीं होनी चाहिए बल्कि जो योग्य है उन्हें मौका मिलना चाहिए।

सुक्खू ने ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि एक बार नहीं बल्कि तीन-तीन बार ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष बनाना प्रदेश अध्यक्ष का विशेषाधिकारी होता है लेकिन प्रदेश कार्यकरणी का गठन वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद किया जाना चाहिए।

प्रदेश में 6 महीने पहले ही 6 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी लेकिन उन्हें हटा दिया गया। उन्हें काम करने का मौका तक नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में बड़े अंतर से कांग्रेस हारी है और उसके बाद 2 उपचुनाव में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे में जल्द से जल्द प्रदेश और जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाना चाहिए ताकि प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत किया जा सके।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!