अभी नहीं बदलेंगे सुक्खू, रजनी पाटिल ने कही ये बड़ी बात

Edited By Ekta, Updated: 25 Oct, 2018 02:05 PM

sukhu will not change now rajni patil said this big thing

कांग्रेस के दिग्गज वीरभद्र सिंह के बार-बार बयानों के बावजूद सुक्खू की कुर्सी अभी सलामत बनी रहेगी। यह संकेत किसी और ने नहीं बल्कि खुद कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने दिया है। शिमला में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने पहुंची रजनी पाटिल ने कहा है कि...

शिमला (योगराज शर्मा): कांग्रेस के दिग्गज वीरभद्र सिंह के बार-बार बयानों के बावजूद सुक्खू की कुर्सी अभी सलामत बनी रहेगी। यह संकेत किसी और ने नहीं बल्कि खुद कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने दिया है। शिमला में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने पहुंची रजनी पाटिल ने कहा है कि राज्य में नेतृत्व बदलना हाईकमान के अधिकार क्षेत्र का मामला है और इस पर हाईकमान ही कोई टिप्पणी या फैसला कर सकती है। रजनी पाटिल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सीबीआई के अंदरूनी मामले में दखल दे रही है जो कि सरासर गलत है। कांग्रेस पार्टी देश भर के सभी राज्यों में सीबीआई दफ्तरों का शुक्रवार को इसके विरोध में घेराव करेगी।
PunjabKesari

उन्होंने कहा कि इस मामले को कांग्रेस आम जनता के बीच ले जाएगी ताकि केंद्र सरकार को बेनकाब किया जा सके। उल्लेखनीय है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटों पर जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस ने पूरी तैयारी में लग गई है। प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने शिमला संसदीय सीट पर लोकसभा चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए आज शिमला में कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से बैठक कर आगामी रणनीति तैयार की, जिसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने भी विशेष रूप से भाग लिया। 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!