सुक्खू ने साधा निशाना, बोले-BJP में शामिल दोनों निर्दलीय विधायक अयोग्य घोषित किए जाएं

Edited By Vijay, Updated: 09 Jun, 2022 08:11 PM

sukhu targets independent mlas joining bjp

भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह व प्रकाश राणा को अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह मांग की है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष दल-बदल कानून के तहत दोनों...

शिमला (राक्टा): भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह व प्रकाश राणा को अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह मांग की है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष दल-बदल कानून के तहत दोनों विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करें। सुक्खू ने वीरवार को शिमला में कहा कि राणा व होशियार सिंह ने जोगिंद्रनगर व देहरा की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। दोनों विधानसभा क्षेत्र की जनता ने राणा व होशियार सिंह को भाजपा के खिलाफ जनादेश देकर विधानसभा भेजा था। दोनों निर्दलीय विधायक अब भाजपा में शामिल हो गए हैं, इसलिए उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द की जानी चाहिए।

स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करें विधानसभा अध्यक्ष
सुक्खू ने कहा कि दोनों विधायकों पर दल-बदल कानून लागू होता है। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि दोनों विधायकों को अब विधानसभा सदस्य रहने का कोई अधिकार नहीं है। जनता ने उन्हें निर्दलीय चुनकर विधानसभा भेजा था। सुक्खू ने कहा कि भाजपा में शामिल होने से पहले दोनों को विधायक पद से इस्तीफा देना चाहिए। सुक्खू ने कहा कि भाजपा का पत्ता विधानसभा चुनाव में पूरी तरह साफ होने वाला है। दोनों विधायक डूबती नैया में सवार हुए हैं। 

अयोग्य घोषित किए जाने के कई आधार
सुक्खू ने कहा कि विधानसभा सदस्य को अयोग्य घोषित किए जाने के कई आधार हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई निर्दलीय निर्वाचित सदस्य किसी राजनीतिक दल में शामिल हो जाता है तो उसे अयोग्य घोषित किया जा सकता है। इसी तरह यदि एक निर्वाचित सदस्य स्वेच्छा से किसी राजनीतिक दल की सदस्यता को छोड़ देता है। यदि किसी सदस्य द्वारा सदन में पार्टी के पक्ष के विपरीत वोट किया जाता है। यदि कोई सदस्य स्वयं को वोटिंग से अलग रखता है। 6 महीने बाद यदि कोई सदस्य किसी राजनीतिक दल में शामिल हो जाता है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!