हिमाचल कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, सुक्खू ने राठौर पर जड़े ये गंभीर आरोप

Edited By Vijay, Updated: 06 Sep, 2019 09:06 PM

sukhu target on kuldeep rathore

हिमाचल प्रदेश में होने वाले 2 उपचुनावों से पहले कांग्रेस में एक बार फिर विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े करते हुए पार्टी में एक ही गुट के...

शिमला (तिलक राज): हिमाचल प्रदेश में होने वाले 2 उपचुनावों से पहले कांग्रेस में एक बार फिर विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े करते हुए पार्टी में एक ही गुट के लोगों को तरजीह देने के आरोप लगा दिए हैं। सुक्खू ने कहा कि राठौर को जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई क्षेत्रों से शिकायतें आ रही हैं कि पार्टी में एक ही गुट के लोगों को अधिमान दिया जा रहा है जोकि न्यायसंगत नही है। कांग्रेस अध्यक्ष को सभी लोगों को साथ लेकर चलना चाहिए।

लोकसभा चुनावों में गलत टिकट आबंंटन के कारण मिली हार

उन्होंने कहा कि राठौर सभी लोगों को एक साथ नहीं चला रहे हैं और न ही जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्हें जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने लोकसभा चुनावों में मिली हार के लिए गलत टिकट आबंंटन को जिम्मेदार ठहराया और राठौर को नसीहत देते हुए कहा कि लोकसभा की तरह उपचुनावों में टिकट का आबंटन न करें। टिकट का आबंटन योग्यता और मैरिट के आधार पर किया जाए तभी उपचुनावों में कांग्रेस जीत दर्ज कर सकती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!