सुक्खू ने राफेल डील पर घेरी BJP, कहा-राहुल के सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे मोदी

Edited By Vijay, Updated: 05 Jan, 2019 06:04 PM

sukhu surround the bjp on rafale deal

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राफेल विमान सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सवालों का पी.एम. जवाब नहीं दे पा रहे हैं। राफेल डील को लेकर...

मंडी/शिमला (नीरज): कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राफेल विमान सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सवालों का पी.एम. जवाब नहीं दे पा रहे हैं। राफेल डील को लेकर उंगलियां सीधे पी.एम. मोदी पर उठी हैं लेकिन वह आरोपों का खुद जवाब देने की बजाय भाग रहे हैं। सुक्खू करसोग ब्लॉक में बूथ स्तर के कार्यकत्र्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरा देश राफेल सौदे का सच जानना चाहता है। लोकसभा में इस मुद्दे पर जोरदार बहस हुई लेकिन पी.एम. मोदी उसमें शामिल होने की बजाय चुनावी रैलियों में व्यस्त रहे।
PunjabKesari

राहुल के एक सवाल का भी जवाब नहीं दे पाए जेतली-सीतारमण

उन्होंने कहा कि लोकसभा की कार्यवाही में मोदी भाग नहीं लिया और राफेल पर जवाब देने के लिए वित्त मंत्री अरुण जेतली व रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को आगे कर दिया। दोनों मंत्री राहुल के एक सवाल का भी जवाब नहीं दे पाए। केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर पूरे घोटाले का पर्दाफाश होगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। इसके साथ ही पूर्व विधायक मनसा राम, कुल्लू जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, पी.सी.सी. सचिव व प्रभारी करसोग महेश शर्मा, सचिव महेश राज व जिलाध्यक्ष सुंदरनगर पवन ठाकुर सहित वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी व बूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं ने सम्मेलन में भाग लिया।

जनता मांग रही 5 साल का हिसाब

उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र का विकास कराने में भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा और राज्य सरकार विफल रही है। सांसद से जनता 5 साल के कार्यकाल का हिसाब मांग रही है। सांसद अपनी निधि भी पूरी खर्च नहीं पाए हैं। संसदीय क्षेत्र विकास में पिछड़ गया है।

लक्ष्य-2019 के लिए कसें कमर

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे लक्ष्य-2019 को हासिल करने के लिए कमर कस लें। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस का जो भी उम्मीदवार होगा, उसे जीत दिलाने के लिए मेहनत करें। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर पार्टी हित में काम करें और संगठन की नीतियों को धरातल पर पहुंचाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!