सुक्खू बोले-BJP में चल रही सत्ती को हटाकर धूमल को अध्यक्ष बनाने की लड़ाई

Edited By Vijay, Updated: 11 Aug, 2018 08:00 PM

sukhu said the fight in bjp to replace satti and make the president of dhumal

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खु ने कहा कि पार्टी से ऊपर कोई नहीं है। अगर कोई खुद को पार्टी से ऊपर समझता है तो वह उसकी गलतफहमी है।

ऊना (विशाल): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खु ने कहा कि पार्टी से ऊपर कोई नहीं है। अगर कोई खुद को पार्टी से ऊपर समझता है तो वह उसकी गलतफहमी है। बहड़ाला में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अच्छे कार्यकर्ता दिल में रहेंगे और मुंह में राम और बगल में छुरी रखने वाले मौकापरस्त कार्यकर्ताओं को दिमाग में रखा जाएगा ताकि वह भीतरघात न कर सकें।

जयराम ठाकुर प्रदेश के नहीं मंडी जिला के मुख्यमंत्री
उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बल्कि मंडी जिला के मुख्यमंत्री बनकर कार्य कर रहे हैं। अन्य जिलों के विधायक विकास कार्यों के लिए चिल्ला रहे हैं लेकिन उनकी कोई पूछ नहीं हो रही है। यहां तक कि स्पीकर को भी डी.सी. व एस.पी. धत्ता बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में धूमल और जयराम गुट की लड़ाई चरम पर है और सत्ती को हटाकर धूमल को अध्यक्ष बनाने की लड़ाई चल रही है। भाजपा नेता हमेशा झूठ बेचते हैं जिसका खमियाजा इन लोकसभा चुनावों में भाजपा को भुगतना पड़ेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!