सुक्खू बोले-चार्जशीट के नाम पर धमकियां देना बंद करें CM जयराम, कांग्रेस डरने वाली नहीं

Edited By Vijay, Updated: 06 Nov, 2018 05:19 PM

sukhu said cm jairam stop threatening congress does not panic

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चार्जशीट को लेकर छिड़ी जुबानी जंग में सी.एम. जयराम ठाकुर पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की चार्जशीट से कांग्रेस न तो डरी है, न डरेगी।

शिमला (पंकज राक्टा): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चार्जशीट को लेकर छिड़ी जुबानी जंग में सी.एम. जयराम ठाकुर पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की चार्जशीट से कांग्रेस न तो डरी है, न डरेगी। भाजपा की चार्जशीट हमेशा झूठ का पुलिंदा रही है। चार्जशीट के नाम पर सी.एम. धमकियां देना बंद करें। प्रदेश और देश की सभी सर्वोच्च जांच एजैंसियां भाजपा सरकारों के ही अधीन हैं। सी.एम. जिस मर्जी एजैंसी से चार्जशीट की जांच करा लें, कुछ नहीं निकलने वाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल की चार्जशीट तैयार करने को जल्द कमेटी गठित करेगी। इससे भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आएगा।

10 नवम्बर को ठियोग में खोलेंगे भाजपा सरकारों की पोल
उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी व प्रदेश की जयराम सरकार की नाकामियां उजागर करने के लिए वह राज्यव्यापी दौरा करने जा रहे हैं। 9 नवम्बर को निरमंड से इसकी शुरूआत होगी। 10 नवम्बर को वह ठियोग में भाजपा सरकारों की पोल खोलेंगे। नोटबंदी के 2 साल पूरे होने पर 9 नवम्बर को प्रदेशभर में काला दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा घोटाला है, जिसमें भाजपा नेताओं ने काले धन को सफेद किया।

मोदी राज में सिलैंडर के दाम 1000 रुपए
मोदी सरकार के साढ़े 4 साल व जयराम सरकार के एक साल के कार्यकाल में जनता का जीना दूभर हो गया है। महंगाई चरम पर है। कांग्रेस के साथ वर्ष के शासनकाल में जो सिलैंडर साढ़े 400 रुपए से महंगा नहीं हुआ, वही सिलैंडर मोदी राज में 1000 रुपए का मिल रहा है।

मोदी ने हिमाचल से किया एक भी वायदा नहीं किया पूरा
उन्होंने कहा कि मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल से किया एक भी वायदा पूरा नहीं किया है। उन्होंने बताया कि राज्यव्यापी दौरे के दौरान वह मोदी सरकार की वायदाखिलाफी व जनविरोधी नीतियों को जन-जन के समक्ष उजागर करेंगे तथा जनता से लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फैंकने का आह्वान किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!