सुक्खू ने जड़ा आरोप, बोले-चहेतों को IRDP में डालने में जुटे भाजपाई

Edited By Vijay, Updated: 04 Jul, 2018 03:21 PM

sukhu said bjp s involvement in favorite in the irdp

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के बाद बड़ा खुलासा किया है। सुक्खू ने कहा कि भाजपाइयों ने इन दिनों आई.आर.डी.पी. की सूचियां तैयार करने का काम पकड़ा हुआ है।

नादौन: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के बाद बड़ा खुलासा किया है। सुक्खू ने कहा कि भाजपाइयों ने इन दिनों आई.आर.डी.पी. की सूचियां तैयार करने का काम पकड़ा हुआ है। वे चहेतों और धनवान लोगों को सूचियों में डाल रहे हैं जबकि गरीब व पात्र लोगों के नामों को आई.आर.डी.पी. व बी.पी.एल. से तरह-तरह की आपत्तियां लगाकर काटने में व्यस्त हैं। सुक्खू यहां एस.डी.एम. कार्यालय में आयोजित ई-विधानसभा मैनेजमैंट एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने पहुंचे थे। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं।


घर में बैठे सचिवों और प्रधानों से तैयार करवा रहे सूचियां
लोगों की शिकायतें आने पर उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवों व प्रधानों के साथ मिलकर भाजपाई गरीबों के उत्पीडऩ में जुटे हुए हैं। अनेक लोगों ने उनसे मिलकर आई.आर.डी.पी. व बी.पी.एल. सूची से नाम काटने की शिकायत की है जबकि ग्राम सभा में उनका नाम सूची से हटाने को लेकर कोई प्रस्ताव पारित नहीं हुआ है। लोगों के नाम सूची में जोडऩे व हटाने का अधिकार ग्राम सभा के पास है, पंचायत सचिव व प्रधान भी अपनी मर्जी से किसी का नाम सूची में जोड़ या काट नहीं सकते लेकिन ठीक इसके विपरीत भाजपाई सरकार का दुरुपयोग कर घर में बैठे सचिवों और प्रधानों से सूचियां तैयार करवा रहे हैं।


आम जनता के अधिकारों का हनन
उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में पारित प्रस्तावों को भी भाजपाई ठंडे बस्ते में डाल रहे हैं। यह आम जनता के अधिकारों का हनन है। अगर भाजपाइयों ने जल्दी लोगों का उत्पीडऩ बंद नहीं किया तो कांग्रेस आंदोलन छेड़कर कड़ा विरोध करेगी। सुक्खू ने कहा कि डी.सी. यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र व्यक्ति व गरीब का नाम आई.आर.डी.पी. व बी.पी.एल. सूची से नहीं कटना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!