सुक्खू को न हटाया तो होगा कांग्रेस प्रत्याशियों का विरोध

Edited By Ekta, Updated: 29 Jun, 2018 03:14 PM

sukhu not removed will resist congress candidate

बिलासपुर जिला इंटक और इससे संबंधित श्रमिक यूनियनें बावा हरदीप को हटाए जाने के मामले में तलख हो गई हैं। इंटक व इससे संबंधित यूनियनों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। यहां आयोजित प्रैसवार्ता में इंटक के...

बिलासपुर: बिलासपुर जिला इंटक और इससे संबंधित श्रमिक यूनियनें बावा हरदीप को हटाए जाने के मामले में तलख हो गई हैं। इंटक व इससे संबंधित यूनियनों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। यहां आयोजित प्रैसवार्ता में इंटक के जिला वरिष्ठ उपप्रधान धर्म सिंह सहगल, जिला महासचिव जगतार सिंह बैंस, महिला इंटक की जिलाध्यक्ष पूनम शर्मा व झंडूता मंडल अध्यक्ष मधु चंदेल ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू को बावा हरदीप सिंह को इंटक के प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाने का कोई अधिकार नहीं है। 


उन्होंने कहा कि बावा हरदीप सिंह 20 अगस्त, 2017 को बिलासपुर में आयोजित जनरल हाऊस में चौथी बार प्रदेशाध्यक्ष बने थे और उनका कार्यकाल वर्ष, 2020 तक है। इस जनरल हाऊस में प्रदेश के इंटक से संबंधित 150 श्रमिक संगठनों के 300 डैलीगेट ने भाग लिया था तथा इसमें इंटक के राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बतौर चुनाव प्रभारी शिरकत की थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इंटक एक स्वतंत्र संगठन है तथा इसका अपना संविधान है। इंटक की विचारधारा कांग्रेस से मिलती जरूर है लेकिन इंटक के संविधान से छेड़छाड़ करने का कांग्रेस को कोई अधिकार नहीं है। 


बावा हरदीप को अपना समर्थन देते हुए कहा कि इंटक ने एक प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा है, जिसमें सुखविंदर सिंह सुक्खू को कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि ऐसा न किया गया तो इंटक आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों का खुलकर विरोध करेगी। इस अवसर पर प्रेमलाल भाटिया, रामपाल वर्मा, जोधा राम, बुद्धि राम बैंस, मिड-डे मील वर्कर्ज यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष इंद्र जीत ठाकुर व ऑल एच.पी. एंड आई.पी.एच. वर्कर्ज यूनियन के महासचिव संजय शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!