सुक्खू ने शांता से किया सवाल, बताएं 5 वर्षों में जयसिंहपुर के लिए क्या किया?

Edited By Vijay, Updated: 08 Apr, 2018 10:11 PM

sukhu ask from shanta what did for jaisinghpur assembly in 5 years

कांग्रेस ने हिसाब दें सांसद जवाब दें सांसद कार्यक्रम के तहत आगामी लोकसभा का बिगुल फूंक दिया, जिसकी शुरूआत रविवार को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से की गई।

पंचरुखी: कांग्रेस ने हिसाब दें सांसद जवाब दें सांसद कार्यक्रम के तहत आगामी लोकसभा का बिगुल फूंक दिया, जिसकी शुरूआत रविवार को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस की नीति सिर्फ  देश व जनता सेवा है व झूठ की राजनीति नहीं करते, अपितु सच्चाई पर चलते हैं और आखिर जीत सच्चाई की ही होगी। उन्होंने कहा कि जिस देश में सूई नहीं बनती थी, उस देश को मंगल ग्रह व चांद तक पहुंचने का श्रेय कांग्रेस की नीतियों को ही जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद जवाब दें, उन्होंने क्या किया। 


देश में संचार क्रांति कांग्रेस की देन 
उन्होंने बिना नाम लिए कांगड़ा सांसद से पूछा कि उन्हें 5 वर्ष में 25 करोड़ मिले हैं, वह बताएं कि उन्होंने इस निधि से जयसिंहपुर विधानसभा को क्या दिया। उन्होंने कहा कि देश में संचार क्रांति कांग्रेस की देन है। भाजपा प्रधानमंत्री जवाब दें कि उन्होंने क्या दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 30 वर्षों में अगर कोई सरकार पूर्ण बहुमत में आई है तो वह भाजपा है, जबकि कांग्रेस गठबंधन में सरकार में आई थी। कांग्रेस ने देश को फिर भी प्रगति की राह पर रखा। कांग्रेस ने मनरेगा के तहत हर हाथ को काम दिया व पंचायती राज में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण कांग्रेस की देन है। भाजपा भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर सत्ता में आई थी, लेकिन लोकपाल बिल भाजपा नहीं ला पाई। भाजपा इसका जवाब दे कि इन 4 वर्षों में देश व देश की जनता के लिए क्या किया। वहीं कांगड़ा-चम्बा के सांसद भी बताएं कि जयसिंहपुर के लिए क्या किया। 


100 दिन का कार्यकाल तबादला नीति तक सीमित
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का 100 दिन का कार्यकाल तबादला नीति तक ही सीमित रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सच्चाई की राह पर चलती है और 2019 का चुनाव सच व झूठ के बीच होगा, जिसमें सच्चाई की जीत होगी। इससे पहले पूर्व विधायक यादविंदर गोमा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाएगा और आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को भारी बढ़त दिलाई जाएगी। वहीं उन्होंने अपनी हार के लिए ई.वी.एम. में गड़बड़ी की आशंका जताई। 


बदले की राजनीति से काम कर रही भाजपा : सिपहिया
इस अवसर पर के.सी.सी. बैंक के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिपहिया ने कहा कि भाजपा सरकार बदले की राजनीति के तहत कार्य कर रही है। उनके रिश्तेदार के क्रशर को बंद कर सड़क बंद की व बिजली भी काट दी। इस मौके पर विधायक यादविंदर गोमा, पूर्व विधायक बैजनाथ किशोरी लाल, पूर्व विधायक राजगीर, मिलखी राम गोमा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजय राणा व जिला पालमपुर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष करुण शर्मा आदि मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!