सुखराम-आश्रय ने दिल्ली में डाला डेरा, भाजपा ने नहीं दिया मिलने को समय

Edited By Vijay, Updated: 17 Mar, 2019 11:25 PM

sukhram ashray in delhi bjp not given time to meet

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के साथ भाजपा विधायकों की बैठक के बाद ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा के सुर कुछ बदले-बदले नजर आ रहे हैं। बेटे आश्रय शर्मा और पिता सुखराम के दिल्ली में डेरा जमाने और इस बीच उनकी कांग्रेस में वापसी की...

मंडी: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के साथ भाजपा विधायकों की बैठक के बाद ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा के सुर कुछ बदले-बदले नजर आ रहे हैं। बेटे आश्रय शर्मा और पिता सुखराम के दिल्ली में डेरा जमाने और इस बीच उनकी कांग्रेस में वापसी की अटकलों ने उनकी कुर्सी दांव पर लगा दी है। इधर, सूचना है कि आश्रय और पं. सुखराम को भाजपा नेताओं ने दिल्ली में मिलने का अभी तक टाइम ही नहीं दिया है।  हालांकि भाजपा ने अभी सिर्फ अनिल शर्मा का बचाव करते हुए उन्हें पार्टी का जहां सदस्य बताया है, वहीं प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने उनके बेटे आश्रय शर्मा और पिता सुखराम की सदस्यता न होने का बयान देकर इस परिवार को अंदरखाते बड़ा झटका दे दिया है।

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मिलने की जानकारी

बताया जा रहा है कि भाजपा को आश्रय शर्मा और उनके दादा सुखराम के दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मिलने की जानकारी मिली है। लिहाजा पार्टी अब उनकी अगली चाल पर नजर रखे हुए है। इस बीच स्वयं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बयान देकर डैमेज कंट्रोल करना शुरू कर दिया कि पं. सुखराम से उनकी कोई नाराजगी नहीं है जिसके बाद अब भाजपा कार्यकत्र्ताओं और पं. सुखराम समर्थकों में सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

पूर्व सांसद महेश्वर सिंह पहले ही दिल्ली में डटे

कुल्लू से भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद महेश्वर सिंह पहले ही दिल्ली में डटे हुए हैं, वहीं अब पंडित सुखराम और उनका पोता आश्रय शर्मा भी दिल्ली में डेरा जमाकर बैठ गए हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि दोनों की मुलाकात पार्टी अध्यक्ष से हुई या नहीं लेकिन दोनों की दिल्ली में लॉबिंग से प्रदेश की सियासत में चर्चाओं का दौर चर्म पर है। बहरहाल अभी भाजपा टिकट को लेकर चल रही इस कशमकश के बीच सूचना है कि कांग्रेस से विक्रमादित्य सिंह और कौल सिंह भी दिल्ली दरबार में पहुंच गए हैं। दोनों की अलग-अलग धड़ों से लॉबिंग जारी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!