BJP के इशारे पर दर्ज किया देशद्रोह का मुकद्दमा: कांग्रेस

Edited By kirti, Updated: 08 Oct, 2018 10:05 AM

suicides filed on bjp s warning congress

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव ओ.पी. ठाकुर पर पुलिस द्वारा भाजपा नेताओं के दबाव में देशद्रोह का जो मुकद्दमा दर्ज किया गया है, उससे प्रदेश की जनता के सामने पुलिस व भाजपा की मिलीभगत सामने आई है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सोलंकी ने जारी प्रैस...

नाहन : युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव ओ.पी. ठाकुर पर पुलिस द्वारा भाजपा नेताओं के दबाव में देशद्रोह का जो मुकद्दमा दर्ज किया गया है, उससे प्रदेश की जनता के सामने पुलिस व भाजपा की मिलीभगत सामने आई है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सोलंकी ने जारी प्रैस बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी व युवा कांग्रेस देश के संविधान व न्यायिक व्यवस्था में पूरा विश्वास करती है। देशद्रोह का आरोप लगाना तुगलकी फ रमान है। इसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव पर झूठे केस बनाने पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं में रोष है।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।जिन अधिकारियों ने वॉल राइटिंग के मुद्दे पर देशद्रोह का केस बनाया है, उनकी आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी सूची बनाएगी। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश है। कांग्रेस पार्टी इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता के समक्ष पुलिस की पोल खुल चुकी है और धारा 124ए हटाकर पुलिस ने अपने ऊपर ही सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। वॉल राइटिंग पर देशद्रोह का मुकद्दमा बनता ही नहीं है।

एन.एस.यू.आई. ने की निंदा 
उधर, रविवार को एन.एस.यू.आई. की बैठक जिलाध्यक्ष कपिल शंक्वान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यूथ कांग्रेस के सचिव ओ.पी. ठाकुर पर जो मामले बनाए हैं, उनकी ङ्क्षनदा की। इस बैठक में धनवीर सिंह, विपुल शर्मा, नितेश शर्मा, नवीन राणा, अंकुर ठुंडू, विक्रम शर्मा, अमित राणा, पिंकू राणा, नीटू, विपिन, रोहित दुल्टा, रणदीप, संजय भारद्वाज, परवीन, रोहित व विपिन उपस्थित थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!