सुधीर शर्मा बने AICC के सचिव, जम्मू-कश्मीर का मिला प्रभार

Edited By Vijay, Updated: 14 Sep, 2018 09:16 PM

sudhir sharma becomes aicc secretary gets charge of j  k

पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस के युवा नेता को पार्टी ने जम्मू-कश्मीर का प्रभार भी सौंपा है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने नियुक्ति आदेश जारी...

शिमला: पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त  किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस के युवा नेता को पार्टी ने जम्मू-कश्मीर का प्रभार भी सौंपा है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले भी प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में स्थान दिया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए ये नियुक्ति यां की गई हैं। गौरतलब है कि सुधीर शर्मा के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने 8 अन्य नेताओं को भी पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त  किया है। सुधीर शर्मा ने उक्त  जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी पर वह खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे।

सुक्खू ने चंबयाल को नियुक्त किया अध्यक्ष
कांग्रे्रस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विशाल चंबयाल को हिमाचल प्रदेश किसान खेत मजदूर कांग्रेस विभाग का चेयरमैन नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। चंबयाल पूर्व में हिमाचल कांग्रेस के सचिव व जिला परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!