कांग्रेस में ऐसे पदाधिकारियों की अब खैर नहीं, ऐसा हुआ तो हो सकते हैं पार्टी से बाहर

Edited By prashant sharma, Updated: 03 Nov, 2020 04:47 PM

such officers in congress are no longer well

कांग्रेस पार्टी अब खुद को मजबूमत करने के लिए काम कर रही है। इसके लिए अब पार्टी अपने पदाधिकरियों और कार्यकर्ताओं को लेकर एक रणनीति बना रही है।

शिमला (योगराज) : कांग्रेस पार्टी अब खुद को मजबूमत करने के लिए काम कर रही है। इसके लिए अब पार्टी अपने पदाधिकरियों और कार्यकर्ताओं को लेकर एक रणनीति बना रही है। अब कांग्रेस पार्टी के लिए काम न करने वाले पदाधिकारियों की अब ख़ैर नहीं। जो पदाधिकारी पार्टी के लिए काम नही करेगा उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली की रिपोर्ट अब से आलाकमान भेजी जाएगी। ये बात कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दो दिनों तक प्रवक्ताओं, जिला अध्यक्षों व ब्लॉक प्रभारी की बैठकें आयोजित की है। जिसमें साफ दिशानिर्देश दिए है कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाए। 

कांग्रेस 10 नवंबर तक सभी ब्लॉक प्रभारियों और 25 नवंबर तक प्रदेश में सभी बूथ कमेटियों का गठन कर लेगी। हर बूथ में कम से कम 5 सदस्यों होने जरूरी होंगे। जिनको कांग्रेस पार्टी पहचान पत्र जारी करेगी। कुलदीप राठौर ने बताया कि सरकार हर मोर्चे पर असफल सिद्ध हो रही है अपनी नाकामी छिपाने के लिए सरकार अफसरशाही को ताश के पतों की तरह फेंट रही है। बिजलीं के बिल बढ़े अब बिजलीं के नए कनेक्शन के दाम भी बढ़ा दिए गए है। सीमेंट के दाम बढ़ गए है अनावश्यक करों में वृद्धि की जा रही है। जिसको देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने कारोना काल के नुकसान के आंकलन के लिए कमेटी बनाई थी। जिसके सुझाव सरकार को दिए लेकिन सरकार उन सुझावों पर अमल नही कर रही है। डिपुओं के माध्यम से दीपावली पर सरकार 100 ग्राम चीनी देकर जनता से छलावा कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!