Edited By kirti, Updated: 07 Nov, 2019 03:49 PM
हिमाचल प्रदेश का एक जवान शहीद हो गया। जिसका पार्थिक शरीर शुक्रवार तक सुबाथू पहुंचेगा। वहीं जवान की शहादत की खबर सुनते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। शहीद के घर सांत्वना देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बता दें कि सुबाथू में सैनिक परिवार...
सोलन: हिमाचल प्रदेश का एक जवान शहीद हो गया। जिसका पार्थिक शरीर शुक्रवार तक सुबाथू पहुंचेगा। वहीं जवान की शहादत की खबर सुनते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। शहीद के घर सांत्वना देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बता दें कि सुबाथू में सैनिक परिवार से संबंध रखने वाला जवान राहुल पुन बुधवार शाम को शहीद हो गया। शहीद राहुल पुन श्रीनगर में आरआर में तैनात थे। एक अन्य जवान के साथ सीमा पर क्यूआरटी से गश्त पर थे। परिजनों को मिली सूचना के आधार पर बताया जा रहा है कि लैंड माइन के फटने से वह शहीद हुए हैं। बताया जा रहा है कि राहुल पुन माता-पिता का इकलौता बेटा था। उधर, सेना के जवानों ने पूरी तैयारियां कर ली हैं, बस पार्थिव देह के आने का इंतजार है। लेकिन, श्रीनगर में मौसम खराब होने के चलते शव नहीं लाया जा सकता है।