विद्यार्थी मोबाइल में ही पढ़ सकेंगे किताबें, HPU में 2 कंपनियां देंगी प्रैजैंटेशन

Edited By Simpy Khanna, Updated: 11 Dec, 2019 10:41 AM

students will be able to read books in mobile

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) के हजारों जर्नल्स व किताबें मोबाइल पर उपलब्ध करवाने के लिए कंपनियां एक बार फिर प्रैजैंटेशन देंगी। ये प्रैजैंटेशन अगले साल मार्च माह में दी जाएंगी। प्रैजैंटेशन के बाद उपयुक्त कंपनी के साथ हिमाचल प्रदेश...

 शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) के हजारों जर्नल्स व किताबें मोबाइल पर उपलब्ध करवाने के लिए कंपनियां एक बार फिर प्रैजैंटेशन देंगी। ये प्रैजैंटेशन अगले साल मार्च माह में दी जाएंगी। प्रैजैंटेशन के बाद उपयुक्त कंपनी के साथ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय करार करेगा। विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को मोबाइल पर ही हजारों जर्नल्स व किताबें उपलब्ध करवाने की योजना है। इसके तहत करीब 85 हजार जर्नल्स व 2 लाख के करीब किताबें पढ़ सकेंगे। 

हालांकि बीते सितम्बर माह में भी कंपनियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष प्रैजैंटेशन दी थी। अब इसको लेकर कुछ सुझाव आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कंपनियों से एक बार फिर प्रैजैंटेशन लेने का निर्णय लिया है। योजना सिरे चढऩे पर करीब 85 हजार जर्नल्स व करीब 2 लाख किताबें विद्यार्थी मोबाइल में ही पढ़ सकेंगे। इसके लिए मोबाइल पर खुलने वाले पोर्टल को तैयार कर इसमें यह जर्नल्स व किताबें उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके बाद विद्यार्थियों को पोर्टल पर विभिन्न जर्नल्स व किताबें पढ़ने के लिए यूजर आई.डी. व पासवर्ड प्रदान किया जाएगा। इस पोर्टल को खोलने पर विद्यार्थियों का पर्सनल डाटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। यह जर्नल्स व किताबें शोधकर्ताओं को उनके रिसर्च वर्क में मददगार होंगी।

 इसके अलावा विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक विभागों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को भी इससे सुविधा होगी। प्रैजैंटेशन के बाद आने वाली रिपोर्ट के आधार जो बेहतर होगा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय उस कंपनी के साथ करार करेगा। ट्रायल के दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक विभागों की फैकल्टी को यह कंपनियां लिंक भेजेंगी और लिंक पर क्लिक कर फैकल्टी जर्नल्स व किताबें पढ़ेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!