Edited By Simpy Khanna, Updated: 25 Sep, 2019 04:15 PM
27 सितंबर को मनाए जाने वाले विश्व पर्यटन दिवस से पहले हिमाचल प्रदेश विश्वविध्यालय के पर्यटन विभाग के विद्यार्थियो द्वारा आज शिमला के एतिहासिक रिज़ मैदान से समरहील तक एक हेरिटेज वाक का आयोजन किया गया।
शिमला (तिलक राज) : 27 सितंबर को मनाए जाने वाले विश्व पर्यटन दिवस से पहले हिमाचल प्रदेश विश्वविध्यालय के पर्यटन विभाग के विद्यार्थियो द्वारा आज शिमला के एतिहासिक रिज़ मैदान से समरहील तक एक हेरिटेज वाक का आयोजन किया गया।
इस हेरिटेज वाक के बारे में पर्यटन विशेषज्ञ सुमित राज ने बताया कि इस हेरिटेज वाक को आयोजित करवाने का उदेश्य पर्यटन विभाग के विद्यार्थियों और लोगों को अपनी एतिहासिक धरोहोरों के बारे में जानकारी देना है ताकि वह पर्यटन क्षेत्र के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल कर सकेऔर इसके बारे में यहां आने वाले पर्यटकों को भी जानकारी दे सके।