सशक्त नारी से ही बनता है सशक्त समाजः अभिषेक राणा

Edited By prashant sharma, Updated: 08 Mar, 2021 05:15 PM

strong women make a strong society abhishek rana

जिस समाज में नारी को सम्मान मिला है, उसके हक की बात की गई है, वही समाज विकसित हो पाया है। ऐसा कहना था सर्वकल्याणकारी संस्था (युवा विंग) अध्यक्ष अभिषेक राणा का।

हमीरपुर : जिस समाज में नारी को सम्मान मिला है, उसके हक की बात की गई है, वही समाज विकसित हो पाया है। ऐसा कहना था सर्वकल्याणकारी संस्था (युवा विंग) अध्यक्ष अभिषेक राणा का। उन्होंने बताया कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में संस्था ने जिला हमीरपुर उखली गांव में एक कार्यक्रम रखा, जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उत्थान की बात की गई व उसके बारे में चर्चा की गई। राणा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश अमेरिका से हुई थी जिसका उद्देश्य था महिलाओं को बराबरी का हक दिलवाना एवं मताधिकार दिलवा कर उनका उत्थान करना। 

बात भारत की जाए तो यह कहा जा सकता है कि भारत में भी महिलाओं की स्थिति कुछ ज्यादा अच्छी नहीं थी लेकिन समय के साथ-साथ भारत ने महिला सशक्तिकरण में बाकी देशों से अधिक उन्नति की एवं आजादी के बाद से ही उन्हें मताधिकार भी दिलवाया। भारत में इंदिरा गांधी पहली महिला प्रधानमंत्री बनी, जिन्होंने देश की तरक्की और उन्नति में नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए अनेक कठिनाइयों का सामना कर भारत को एक मजबूत सरकार से परिचित कराया एवं पूरे विश्व में भारत को भारत की आन बान शान से सर्वकल्याणकारी संस्था भी ऐसी महान विभूतियों से सदैव प्रेरणा लेकर महिला उत्थान के कार्य करती रही है और आगे भी करती रहेगी। हमने बीते दिनों महिला मंडलों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया एवं सभी को यह संदेश दिया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में अपना योगदान दें। 

इस मौके पर संस्था के जिलाध्यक्ष लेखराज ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश ठाकुर जी एवं अन्य पदाधिकारियों समेत पंचायत के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। आज का जो मोर्चा था वह पूर्णतः महिलाओं को समर्पित था और महिलाओं ने ही इसका नेतृत्व किया एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने महिला उत्थान के लिए अपने-अपने विचार रखे। आज की नारी हर एक क्षेत्र में अपने हुनर का परचम लहरा रही है. और उनके इसी आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के सम्मान हेतु ही 8 मार्च को पूरे विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। 
 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!