चम्बा में पुरानी पैंशन बहाली को एनपीएस कर्मियों ने दिया सांकेतिक धरना

Edited By Vijay, Updated: 24 Oct, 2020 09:49 PM

strike of nsp employee

न्यू पैंशन स्कीम कर्मचारी संघ (एनपीएसईए) ने पुरानी पैंशन बहाली के लिए चम्बा में सांकेतिक धरना दिया। यह धरना एनपीएसईए के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार जरियाल के नेतृत्व में दिया। इसमें विभिन्न विभागों के सैंकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया।

चम्बा (काकू): न्यू पैंशन स्कीम कर्मचारी संघ (एनपीएसईए) ने पुरानी पैंशन बहाली के लिए चम्बा में सांकेतिक धरना दिया। यह धरना एनपीएसईए के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार जरियाल के नेतृत्व में दिया। इसमें विभिन्न विभागों के सैंकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। सबसे पहले एनपीएस कर्मचारी भरमौर चौक पर एकत्रित हुए। इसके बाद भरमौर चौक से रैली निकाली। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पूरे शहर की परिक्रमा करने के बाद रैली डीसी कार्यालय के बाहर पहुंची। यहां पर एनपीएस कर्मियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद डीसी दुनी चंद राणा के माध्यम से सीएम जयराम ठाकुर को एक मांगपत्र सौंपा। इसमें पुरानी पैंशन बहाल करने की मांग की। मांगपत्र भेजने के बाद सभी कर्मचारी चौगान में एकत्रित हुए। यहां पर करीब 2 घंटे तक धरना दिया।
PunjabKesari, Strike Image

एनपीएस कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार जरियाल ने पुरानी पैंशन बहाली हिमाचल प्रदेश के एक लाख कर्मचारियों के लिए एक गंभीर विषय है। प्रदेश में एनपीएसईए पुरानी पैंशन बहाली के लिए पिछले कई वर्षों से प्रयासरत है। एनपीएस में केवल खामियां ही हैं व सरकार या कर्मचारियों को इससे कोई लाभ नहीं। नुक्सान ही हो रहा है। केंद्र सरकार ने भी  इन खामियों को देखते हुए मई, 2009 से कर्मचारियों के हित में पारिवारिक पैंशन प्रदान कर दी है। कई प्रदेश सरकारों ने भी केंद्र लाभ जारी कर दिए हैं। हिमाचल सरकार को भी अविलम्ब यह लाभ जारी करने चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!