दिल्ली में बनी रणनीति, केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करेगी कांग्रेस

Edited By Vijay, Updated: 18 Aug, 2018 07:37 PM

strategy built in delhi congress highlight corruption of central government

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने शनिवार को दिल्ली में रणनीति तैयार की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि मोदी सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए कांग्रेस जन आंदोलन शुरू करेगी।

शिमला (राक्टा): आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने शनिवार को दिल्ली में रणनीति तैयार की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि मोदी सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए कांग्रेस जन आंदोलन शुरू करेगी। इसके तहत हिमाचल के सभी जिलों में भी एक माह के भीतर विशेष अभियान चलाए जाएंगे। यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी के महासचिवों, राज्य प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं ने भाग लिया।

सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री रहे बैठक में मौजूद
हिमाचल से बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री उपस्थित रहे। बैठक में राहुल गांधी ने निर्देश दिए कि राफेल डील सहित केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार से जुड़े अन्य मामलों को लेकर जिला और प्रांतीय स्तर पर विशेष अभियान चलाएं। इससे पहले भी राफेल डील के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस राज्य में प्रदर्शन कर चुकी है। इसी कड़ी में अब दूसरे चरण के अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

केरल सरकार को विधायक देंगे 1 माह का वेतन
कांग्रेस केरल बाढ़ पीड़ित की मदद करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल ने पार्टी नेताओं से कहा कि वे केरल की बढ़-चढ़कर मदद करें। इसके तहत उन्होंने कांग्रेस के सभी सांसद व विधायक को अपनी एक माह की सैलरी केरल सरकार को देने के लिए कहा है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस के विधायक भी केरल की मदद करेंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि केरल सरकार की सहायता के लिए हिमाचल कांग्रेस के विधायक भी हरसंभव सहायता देंगे।

क्या बोले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार को जनता के समक्ष उजागर करने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में जन आंदोलन चलाए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!