Edited By Ekta, Updated: 14 Apr, 2019 12:51 PM
प्रदेश भर में शनिवार को खाद्य आपूर्ति विभाग का पी.डी.एस. सर्वर ठप होने से उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिला पाया। उपभोक्ता अपने-अपने क्षेत्रों के डिपुओं में राशन लेने के लिए तो पहुंचे लेकिन ई.पी.डी.एस. सिस्टम मशीन में कई देर बाद भी न तो कार्ड स्कैन हुआ...
शिमला (राजेश): प्रदेश भर में शनिवार को खाद्य आपूर्ति विभाग का पी.डी.एस. सर्वर ठप होने से उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिला पाया। उपभोक्ता अपने-अपने क्षेत्रों के डिपुओं में राशन लेने के लिए तो पहुंचे लेकिन ई.पी.डी.एस. सिस्टम मशीन में कई देर बाद भी न तो कार्ड स्कैन हुआ और न ही अंगूठा स्कैन हुआ। ऐसे में उपभोक्ताओं को दिन भर राशन नहीं मिल पाया। राशन को लेकर दिन भर उपभोक्ता भटकते रहे। जानकारी के अनुसार सुबह जब सरकारी राशन के डिपुओं में उपभोक्ता पहुंचे तो डिपो संचालकों उपभोक्ताओं को यही कहते रहे कि अभी मशीन काम नहीं कर रही है। कुछ देर बाद आएं लेकिन देर शाम तक भी विभाग का सर्वर ठीक नहीं हुआ।
प्रदेश में 18 लाख से अधिक राशन उपभोक्ता हैं और माह की 20 तारीख तक भी राशन लेने डिपुओं में पहुंचते हैं। ऐसे में हर दिन डिपो संचालक के स्टोर पर उपभोक्ताओं का राशन के लिए आना-जाना लगा रहता है। अभी माह की 13 तारीख हुई है और अधिकतर उपभोक्ता राशन नहीं ले गए हैं। विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार ई.पी.डी.एस. सिस्टम में खराबी आने के कारण सर्वर ठप्प रहा और उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल सका लेकिन 3 बजे के बाद सर्वर ठीक कर दिया है। राजधानी शिमला में भी उपभोक्ताओं को राशन न मिलने से परेशानी हुई, राशन संचालकों ने सर्वर ठप्प होने पर उपभोक्ताओं को रविवार को राशन लेने के लिए कहा।