बाइक पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, युवक घायल

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 10 Dec, 2020 02:10 PM

stone fell from the hill on bike young man injured

चम्बा-जुम्महार मार्ग पर चामुंडा मंदिर के पास एक बाइक पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। पत्थर की चपेट में आने से एक बाइक सवार घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया। यहां पर उसका उपचार चल रहा है। अजय कुमार (30) पुत्र शक्ति प्रसाद...

चम्बा(काकू):चम्बा-जुम्महार मार्ग पर चामुंडा मंदिर के पास एक बाइक पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। पत्थर की चपेट में आने से एक बाइक सवार घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया। यहां पर उसका उपचार चल रहा है। अजय कुमार (30) पुत्र शक्ति प्रसाद निवासी गांव खलाणी अपनी बाइक पर घर से चम्बा बाजार आ रहा था। उसके साथ एक और युवक भी था। जब वह चामुंडा मंदिर के निकट पहुंचे तो अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे और एक बड़ा पत्थर अजय कुमार की टांग में लग गया। इससे उसकी टांग फै्रक्चर हो गई है। उसे तुरंत उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया। यहां पर टांग को पलस्तर किया गया है। मैडीकल कॉलेज के एम.एस. मोहन सिंह ने बताया कि घायल की हालत खतरे से बाहर है। उसका उपचार चल रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!