Edited By Vijay, Updated: 20 Jun, 2021 08:07 PM
प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी कांग्रेस महासचिव नीतू वर्मा का नारकंडा पहुंचने पर महिला कांग्रेस ठियोग व प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल व प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव राज कंवल भी...
कुमारसैन (सोनी): प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी कांग्रेस महासचिव नीतू वर्मा का नारकंडा पहुंचने पर महिला कांग्रेस ठियोग व प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल व प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव राज कंवल भी उनके साथ विशेष रूप से मौजूद रहीं। ठियोग कुमारसैन महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आरती निर्मोही ने बताया कि प्रदेश महिला प्रभारी एक सप्ताह के प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने बताया कि नीतू वर्मा ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया और संगठन की मजबूती पर चर्चा की। इस अवसर पर ब्लॉक उपाध्यक्ष रक्षा कैंथला, कमलेश कैथला, कला देवी, बबली, लीला कैथला व अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।