राठौर के बयान पर अजय राणा का पलटवार, बोले-कांग्रेस के समय खोदे गड्ढों को भर रही जयराम सरकार

Edited By Vijay, Updated: 04 Jan, 2020 06:05 PM

state spokesperson of bjp ajay rana

प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने तीखा जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के बेतुके बयान को कुंठा से ग्रसित करार देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय...

सुंदरनगर (नितेश सैनी): प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने तीखा जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के बेतुके बयान को कुंठा से ग्रसित करार देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में समस्याओं का अंबार लगा हुआ था और जयराम ठाकुर पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा खोदे गए उन्हीं गड्ढों को भरकर सरकार को गति प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को वर्तमान में प्रदेश हो रहा विकास पच नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि राठौर की कांग्रेस पार्टी में कोई सुनवाई न होने के चलते अब वह बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी दिखती ही नहीं है और कांग्रेस पार्टी को अपने ही प्रदेशाध्यक्ष पर विश्वास नहीं है। इसी कारण राठौर प्रदेश के मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के खिलाफ अनाप-शनाप बोल रहे हैं।

उन्होंने राठौर पर व्यंग करते हुए कहा कि अगर नाटी की बात है तो यह अकेले नहीं डाली जाती इसलिए और लोग भी चाहिए होते हैं। उन्होंने कहा कि राठौर पहले अपने पीछे देखें कि उनके साथ कौन-कौन हैं। उन्होंने राठौर को अकेले में बैठ कर कांग्रेस पार्टी के बारे में किंचित मात्र चिंतन करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल देवभूमि है और नाटी हमारी संस्कृति है। कांग्रेस इस प्रकार प्रदेश की संस्कृति का उपहास कर प्रदेशवासियों का मजाक बना रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश व प्रदेश में जनहित के कार्यों के अंबार लगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि सीएए पर कांग्रेस पार्टी देशभर में अपनी फजीहत करवा रही है। वहीं भाजपा देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता से बाहर होकर बौखला गई है। उन्होंने कहा कि कांंग्रेस पार्टी आजकल एक ऐसा टोला बन गया है जिसे न तो देश हित का ख्याल है और न ही प्रदेश के हितों का।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!