Edited By Ekta, Updated: 18 Apr, 2018 11:35 PM
ऊना जिला देशभर में हॉकी को लेकर विशेष पहचान रखता है। ऊना के हॉकी खिलाड़ियों ने विश्वभर में बेहतरीन प्रदर्शन करके ऊना के साथ-साथ हिमाचल का नाम रोशन किया है। जिनमें पद्मश्री चरणजीत सिंह व अर्जुन, दीपक ठाकुर बड़े नाम शामिल हैं। खेल विभाग द्वारा बुधवार...
ऊना (अमित): ऊना जिला देशभर में हॉकी को लेकर विशेष पहचान रखता है। ऊना के हॉकी खिलाड़ियों ने विश्वभर में बेहतरीन प्रदर्शन करके ऊना के साथ-साथ हिमाचल का नाम रोशन किया है। जिनमें पद्मश्री चरणजीत सिंह व अर्जुन, दीपक ठाकुर बड़े नाम शामिल हैं।
खेल विभाग द्वारा बुधवार ऊना के इंदिरा स्टेडियम में राज्य स्तरीय मेजर ध्यानचन्द मेमोरियल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। 2 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में प्रदेश भर के 10 जिलों से 180 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस हॉकी टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को हॉकी के प्रति आकर्षित करना है। प्रतियोगिता के पहले दिन सिरमौर और बिलासपुर में मुकाबला हुआ।