लोकसभा चुनावों से पहले होगा BJP महिला मोर्चा का राज्य स्तरीय सम्मेलन(Video)

Edited By kirti, Updated: 18 Jan, 2019 04:49 PM

लोकसभा चुनावों के चलते भाजपा महिला मोर्चा ने भी कमर कस ली है। महिला मोर्चा प्रदेश में जल्द ही एक राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित करवाने जा रहा है जिसमें प्रदेश भर की एक लाख महिलाएं भाग लेंगी। इसकी जानकारी मंडी जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुमन...

मंडी(नीरज) : लोकसभा चुनावों के चलते भाजपा महिला मोर्चा ने भी कमर कस ली है। महिला मोर्चा प्रदेश में जल्द ही एक राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित करवाने जा रहा है जिसमें प्रदेश भर की एक लाख महिलाएं भाग लेंगी। इसकी जानकारी मंडी जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुमन ठाकुर ने मंडी में दी। उन्होंने जिला के सभी मंडलों से आई महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के साथ बैठक की और आगामी रणनीति बनाई। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रदेश में एक राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें केंद्र से भाजपा की कोई बड़ी नेत्री शिरकत करने यहां आएंगी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के लिए तारीख और स्थान तय किया जा रहा है और जल्द ही इसपर कोई अंतिम फैसला ले लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मंडी जिला के तहत आने वाले सभी पोलिंग बूथों पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को तैनात किया जा रहा है और 31 जनवरी तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। हर बूथ पर 10 महिलाओं को तैनात किया जाएगा जो पार्टी और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में गुजरात में संपन्न हुए महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में महिलाओं को संगठित करने के जो कार्य सौंपे गए हैं उन्हें मंडी जिला में 1 फरवरी से शुरू किया जाएगा। इस मौके पर मंडी जिला भाजपा के अध्यक्ष रणवीर सिंह और सभी मंडलों से आई महिला मोर्चा की अध्यक्षा और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रही।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!