पुरानी पैंशन को बहाल करने के वायदे को पूरा करे प्रदेश सरकार : केवल सिंह पठानिया

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 16 Nov, 2020 05:53 PM

state government should fulfill its promise to restore old pension kewal

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने पुरानी पैंशन संघ के पक्ष में प्रदेश की सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है। पठानिया ने कहा कि भाजपा पार्टी झूठे वायदे करके और प्रदेश की जनता के साथ खिलवाड़ करके सत्ता हथियाने में माहिर है। जब सत्ता मिल जाती...

धर्मशाला (ब्यूरो): प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने पुरानी पैंशन संघ के पक्ष में प्रदेश की सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है। पठानिया ने कहा कि भाजपा पार्टी झूठे वायदे करके और प्रदेश की जनता के साथ खिलवाड़ करके सत्ता हथियाने में माहिर है। जब सत्ता मिल जाती है उसके बाद किए वायदे भूल जाती है। ऐसे ही 3 साल पहले प्रदेश में पुरानी पैंशन संघ से पुरानी पैंशन को बहाल करने का वायदा किया था, लेकिन 3 साल पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार पुरानी पैंशन को बहाल न करके अपना मुंह मोड़ रही है। पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न स्रोतों से प्रदेश की कुल सालाना आय 10 हजार करोड़ रुपए ही है जबकि वेतन और पैंशन पर ही प्रदेश सरकार 19 हजार करोड़ रुपए सालाना खर्च कर रही है। ऐसे में सरकार की इच्छा और संवेदना कर्मचारियों के साथ होने के बावजूद वह संसाधनों के अभाव में इस पर कोई फैसला नहीं ले सकती। प्रदेश कांग्रेस महासचिव ने कहा कि बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पैंशन का लाभ देने में आनाकानी कर रही है और प्रदेश के मंत्री अपने लिए सभी सुविधाएं बहाल की हुई हैं। इसके लिए धन की कोई कमी क्यों नहीं महसूस होती।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!