जयराम सरकार ने हिमाचल के विकास पर नहीं मोदी के दौरों पर खर्च किए करोड़ों रुपए : प्रतिभा सिंह

Edited By Vijay, Updated: 15 Jun, 2022 08:01 PM

state congress president pratibha singh

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बिलासपुर में भाजपा सरकार पर जमकर तंज कसे वहीं आम आदमी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया। बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने कोई विकास कार्य नहीं किया।

बिलासपुर (मुकेश गौतम): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बिलासपुर में भाजपा सरकार पर जमकर तंज कसे वहीं आम आदमी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया। बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने कोई विकास कार्य नहीं किया। सिर्फ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरों को लेकर करोड़ों रुपए खर्च किए हैं जबकि बदले में प्रधानमंत्री ने प्रदेश की जनता को कुछ भी नहीं दिया, मात्र केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं का जिक्र करके वापस लौट गए। उन्होंने कहा कि ये सभी योजनाएं जिनका जिक्र प्रधानमंत्री ने किया है वे पहले भी कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई गईं हैं, जिसमें इंदिरा गांधी आवास योजना, राजीव गांधी आवास योजना के तहत भी हजारों लोगों को घर बना कर दिए गए हैं।

बिलासपुर का एम्स कांग्रेस सरकार की देन
उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के 5 साल पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए कार्यों का उद्घाटन करने में गुजर गए जबकि भाजपा सरकार ने इस बार कोई भी अहम विकास कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर का एम्स भी पिछली कांग्रेस सरकार की ही देन है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में उस समय की सरकार ने इसे हिमाचल में खोलने की घोषणा की थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्व. वीरभद्र सिंह ने कैबिनेट में फैसला किया था कि एम्स अस्पताल बिलासपुर में ही खुलेगा। भाजपा के लोग इसका श्रेय जेपी नड्डा को देते रहते हैं जोकि तथ्यहीन है।

हिमाचल में आम आदमी पार्टी का कोई वजूद नहीं
प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई वजूद नहीं है। पंजाब में सत्तारूढ़ होने के बाद आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ होने का सपना देखा है जोकि सपना ही बनकर रह जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पंजाब में गुंडागर्दी व लूटपाट की घटनाएं बढ़ी है, उससे लोगों का जीना दूभर हो चुका है। इससे हिमाचल के लोगों ने भी सबक लिया है और हिमाचल में अब आम आदमी पार्टी का कोई वजूद नहीं है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह हर जिला में जाकर कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हो रही हैं ताकि आने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी पूरी दमखम के साथ मैदान में उतर सके और फिर से प्रदेश में सत्तारूढ़ हो सके।

 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!