हिमाचल में विपक्ष से डर रही भाजपा : राजीव शुक्ला

Edited By Vijay, Updated: 27 Feb, 2021 07:23 PM

state congress incharge rajiv shukla target on bjp

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का कार्य शुरू हो गया है और अगले 2 महीने के अंदर बूथ समितियों का गठन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष से डर रही है और यही कारण है कि मुख्यमंत्री जयराम को...

सोलन (ब्यूरो): प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का कार्य शुरू हो गया है और अगले 2 महीने के अंदर बूथ समितियों का गठन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष से डर रही है और यही कारण है कि मुख्यमंत्री जयराम को भी रात को सपने में भी कांग्रेस ही दिख रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो भी सरकार का विरोध किसी भी स्तर पर करता है सरकार इसके खिलाफ मामले दर्ज करने में लग गई है। बैठक के बाद कांग्रेस प्रभारी ने कसौली में पत्रकारवार्ता के दौरान यह आरोप लगाए उन्होंने बताया कि भाजपा धन बल के प्रभाव से सत्ता पर काबिज हो रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है और जनता इससे परेशान है। किसान आंदोलन कर रहे हैं। विकास की गति पूरी तरह से थम चुकी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की ही देन है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी व हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डाॅ. वाईएस परमार की बदौलत ही हिमाचल अलग राज्य बन पाया था।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की स्वर्ण जयंती के मौके पर कांग्रेस समारोह का आयोजन करेगी, जिसमें प्रदेश को बनाने में योगदान देने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं जैसे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्व. डाॅ. वाईएस परमार को याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल के निर्माण में भाजपा का कोई योगदान नहीं है। उन्होंने बताया कि शनिवार को जो बैठक आयोजित हुई, उसमें पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बूथ कमेटियां बनाने का कार्य चल रहा है, प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से संगठन को और मजबूत बनाया जा रहा है।

विधानसभा के बाहर हुए प्रकरण के मामले में उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा यही चाहती है कि उसका कोई विरोध न करे। विरोध करने वालों के खिलाफ  मामले दर्ज किए जा रहे हैं, किसी को भी बोलने का अधिकार नहीं है और बस जय कार करते हैं तो सब ठीक है। उन्होंने कहा कि जब राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार ने कोई सहमति नहीं बनाई तो विपक्ष ने उसका विरोध जताया लेकिन सरकार ने संसदीय परंपराओं के खिलाफ कार्य किया जबकि विधायक के खिलाफ  सदन के एक्ट के मुताबिक ही कार्रवाई हो सकती है।

उन्होंने कहा कि सत्ता सबसे बड़ा धनबल होता है और उसी सत्ता के बल पर भाजपा कांग्रेस के लोगों को तोड़ कर जगह पर कब्जा जमाना चाहती है। भाजपा के लोग स्वयं लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाते हैं और दूसरों को ज्ञान बांटते हैं, जबकि कांग्रेस ने हमेशा मर्यादा में रह कर काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को कांग्रेस का इतना खौफ  हो चुका है कि हर जगह अब उन्हें कांग्रेस ही नजर आ रही है। कहा कि कांग्रेस संगठन में कोई मतभेद नहीं है और सभी एकजुटता के साथ पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम चुनाव को लेकर भी इस बैठक में रणनीति तैयार की गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!