कांग्रेस नेता जन्म से और भाजपा का नेता कर्म से बनता है : खन्ना

Edited By Vijay, Updated: 26 Dec, 2020 08:24 PM

state bjp in charge avinash rai khanna

हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा है कि भाजपा और कांग्रेस की कार्यशैली में दिन-रात का अंतर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नेता जन्म से और भाजपा में कर्म से बनता है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को अब कांग्रेस की कथनी और करनी का...

शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा है कि भाजपा और कांग्रेस की कार्यशैली में दिन-रात का अंतर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नेता जन्म से और भाजपा में कर्म से बनता है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को अब कांग्रेस की कथनी और करनी का अंतर पता चल गया है। इस कारण उसका अस्तित्व देश से धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। पहली बार शिमला पहुंचे प्रदेश भाजपा प्रभारी यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। प्रदेश भाजपा सह-प्रभारी संजय टंडन भी इस अवसर पर मौजूद थे। वहीं  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप उपस्थित रहे।

भाजपा प्रभारी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सफल 3 वर्ष कल पूरे होने जा रहे हैं और इस कार्यक्रम को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 2 वर्ष में प्रदेश सरकार द्वारा विकास की गति को और तेजी से बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव में भाजपा का अच्छा प्रदर्शन रहेगा, भाजपा का कार्यकर्ता पूरी तरह चार्ज है और यह चुनाव 2022 के लिए सैमीफाइनल होगा।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश में भाजपा संगठन और सरकार ने जनता की सेवा की है और जनता ऐसे सेवा कार्यों पर जल्द ही मुहर लगाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ईमानदार सरकार है और अभी तक ईमानदारी से कार्य किया है। उसके उपरांत भाजपा प्रभारी, सह प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिले यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!