Edited By Vijay, Updated: 23 Mar, 2019 09:00 PM
भाजपा की सैंटर इलैक्शन कमेटी ने हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने प्रैस वार्ता कर हिमाचल की चारों सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।
शिमला: भाजपा की सैंटर इलैक्शन कमेटी ने हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने प्रैस वार्ता कर हिमाचल की चारों सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी ने कांगड़ा से किशन कपूर को टिकट देने का ऐलान किया है जोकि वर्तमान में जयराम कैबिनेट में मंत्री हैं।
वहीं शिमला से सुरेश कश्यप जोकि पच्छाद से विधायक हैं और हमीरपुर और मंडी संसदीय क्षेत्र से मौजूदा सांसद अनुराग ठाकुर और राम स्वरूप को टिकट देने का ऐलान कर दिया है।
बता दें कि पंजाब केसरी ने पहले ही सूत्रों के हवाले से बता दिया था कि भाजपा के इन नेताओं को टिकट मिल सकता है, जिस पर भाजपा ने देर शाम दिल्ली में प्रैस वार्ता कर मोहर लगा दी है।