Edited By Ekta, Updated: 25 Aug, 2019 04:25 PM
बिलासपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत पंजगाई के जवान अंशुल शर्मा को पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान शस्त्र सेना बल के जवानों ने सलामी दी। बरमाणा श्मशान घाट पर अंशुल के अंतिम संस्कार पर हजारों लोग पहुंचे। अंशुल का पार्थिव शरीर रविवार...
बिलासपुर: बिलासपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत पंजगाई के जवान अंशुल शर्मा को पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान शस्त्र सेना बल के जवानों ने सलामी दी। बरमाणा श्मशान घाट पर अंशुल के अंतिम संस्कार पर हजारों लोग पहुंचे। अंशुल का पार्थिव शरीर रविवार सुबह ही घर पहुंचा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में ट्रेनिंग कर रहे अंशुल को नहाते समय दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद वह कौमा में चला गया।
इसके 20 दिन बाद उसकी मौत हो गई। वह अभी गोरखपुर में अपनी ट्रेनिंग पूरी कर रहा था। अंशुल की मौत से उसकी विधवा मां और छोटे भाई पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अंशुल के परिवार में उसकी मां मधु और छोटा भाई हैं। पिता कुलभूषण भी एसएसबी की सेवाएं देते समय ही स्वर्ग सिधार गए थे। उनकी मौत के बाद ही अंशुल को नौकरी मिली थी। लेकिन उसे क्या पता था कि उसको पिता की नौकरी नसीब नहीं होगी।