हिमाचल में खेलो इंडिया सैंटर में तराशी जाएंगी खेल प्रतिभाएं

Edited By Rajneesh Himalian, Updated: 20 Nov, 2020 12:45 PM

sports talent will be carved at khelo india center in himachal

खेलाे इंडिया योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए खेलो इंडिया सैंटर (केआईसी) स्थापित किए जाएंगे।

मंडी (रजनीश हिमालयन) : खेलाे इंडिया योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए खेलो इंडिया सैंटर (केआईसी) स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश युवा सेवाएं एंव खेल विभाग ने प्रदेश के सभी जिला खेल अधिकारियों खेलो इंडिया सैंटर खोलने के लिए प्रपोजल मांगे हैं। जिलाें से सैंटर के लिए प्रपोजल आने के बाद प्रदेश खेल विभाग इन्हें केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए प्रेषित किए जाएंगे।
प्रदेश के बड़े जिले से 2 से ज्यादा सैंटर का प्रपाेजल भी संबंधित जिलाें के खेल अधिकारी बनाकर प्रेषित कर सकते हैं। बता दें केंद्रीय खेल मंत्रालय देश भर में खिलाड़ियों की मदद के लिए जिला स्तर पर खेलो इंडिया सैंटर स्थापित करने की योजना तैयार की है। इसी योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश से भी प्रत्येक जिला में केंद्र खोला जाना प्रस्तावित है। इसी कड़ी में सभी जिला से केंद्र स्थापित करने के लिए प्रपोजल मांगे गए हैं।
इन खेलों को दी जाएगी प्राथमिकता
खेलाे
इंडिया योजना के माध्यम से खोले जा रहे इन सैंटरों में एकल खेलों के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। खेलो सैंटर बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, जूडो, कराटे, कुश्ती, बैडमिंटन इत्यादि खेलों के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान करने की याेजना है।
खिलाड़ियों को ये मिलेगी सुविधाएं
केंद्र
सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित केंद्र को सालाना 5 लाख रुपए की राशि प्रत्येक सैंटर को मिलेगी। इस राशि से सैंटर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को संबंधित खेल के उपकरण, डाइट मनी, प्रतियोगिता में आने-जाने का खर्च और प्रशिक्षित कोच की सुविधा प्रदान की जाएगी।
इन्हें मिलेगी केंद्र को संचालन में प्राथमिकता
खेलो
इंडिया केंद्रों का संचालन पूर्व चैंपियन या फिर प्रशिक्षित कोच करेगा। पूर्व चैंपियन या तो खुद की अकादमी खोलकर उसे संचालित करें या फिर खेलो इंडिया केंद्र में कोच के रूप में काम करें। पहली प्राथमिकता उन खिलाड़ियों को दी जाएगी, जिन्होंने मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय संघ के तहत भाग लिया हो। दूसरे वर्ग में सीनियर राष्ट्रीय चैंपयिनशिप या खेलो इंडिया खेलों के पदक विजेता होंगे। तीसरे वर्ग में राष्ट्रीय अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को रखा जाएगा। चौथे वर्ग में सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी शामिल होंगे।
जोगिंद्रनगर और सुंदरनगर में सैंटर के लिए भेजा प्रस्ताव
खेल
विभाग मंडी ने जोगिंद्रनगर के मगयाल में एथलेटिक्स का सैंटर और सुंदरनगर के जड़ोल में बॉक्सिंग खेल का सैंटर खोलने का प्रस्ताव खेल विभाग को भेजा गया है। इन केंद्रों को खोलने के लिए प्रपोजल डी.सी. मंडी की स्वीकृति के बाद भेजा गया है।
विभाग के उच्च अधिकारियाें ने जिला में खेलो इंडिया सेंटर बनाने के लिए प्रपोजल मांगे थे। इसके बाद एक केंद्र जोगिंद्रनगर और दूसरा केंद्र सुंदरनगर के जड़ोल में स्थापित करने के लिए डी.सी. मंडी की स्वीकृति के बाद प्रपोजल विभाग को भेज दिया गया है।
- नरेश कुमार, जिला खेल अधिकारी मंडी।
खेलाे
इंडिया योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक जिला में खेल प्रतिभा को निखारने के लिए खेलो इंडिया सेंटर बनाने की योजना है। इसके लिए सभी जिला खेल अधिकारियों से डी.सी. की स्वीकृति के साथ प्रपोजल मांगे गए हैं। सभी जिलों से प्रपोजल आने के बाद इन्हें स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
- संजय शर्मा, उपनिदेशक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग शिमला।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!