खली के रैसलिंग शो को लेकर खेल मंत्री ने दिया बड़ा बयान, जानने के लिए पढ़ें खबर

Edited By Vijay, Updated: 06 Jul, 2018 04:40 PM

sports minister gave big statement about khali s wrestling show

मंडी में दलीप सिंह राणा ऊर्फ द ग्रेट खली के रैसलिंग शो आयोजन के बाद युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि इस आयोजन के बाद खेलों पर सूखे की मार छंटती नजर आ रही है।

शिमला: मंडी में दलीप सिंह राणा ऊर्फ द ग्रेट खली के रैसलिंग शो आयोजन के बाद युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि इस आयोजन के बाद खेलों पर सूखे की मार छंटती नजर आ रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश सरकार हिमाचल को शिखर पर ले जाएगी। सरकार खेलों को बढ़ावा देगी, जिसमें वर्षों से खाली पड़े कोचों के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रति वर्ष 1 उत्कृष्ट खेल मैदान बनाने की योजना को शुरू किया जाएगा तथा प्रत्येक जिला मुख्यालय में 1 इंडोर खेल परिसर का निर्माण किया जाएगा।


खेल व युवा नीति को किया जा रहा संशोधित
उन्होंने कहा कि प्रदेश की खेल व युवा नीति करीब 15 से 18 साल पुरानी है, जिसे संशोधित किया जा रहा है। हिमाचल में ‘खेलो हिमाचल’ जैसे महत्वकांक्षी खेल कार्यक्रम को केंद्र सरकार के सहयोग से शुरू किया जाएगा। इसी तरह शीत तथा साहसिक खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में खेल विश्वविद्यालय, खेल प्रशिक्षण केंद्र, इंडोर शूटिंग रेंज और स्कीइंग स्लोप जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम होगा, जिसके परिणाम जल्द सामने आएंगे।


खेलों को लेकर सिर्फ राजनीति करने वाले उठा रहे सवाल
उन्होंने कहा कि खली के रैसलिंग शो पर वे लोग सवाल उठा रहे हैं, जिन्होंने खेलों को लेकर सिर्फ राजनीति की। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री होने के नाते पिछले दिनों लाइव शो में भाग लिया, जिसमें हिमाचल के अतिरिक्त पंजाब और हरियाणा के खेल मंत्री, अधिकारी, खिलाड़ी तथा कोच उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की शुरूआत में जब तीनों राज्यों के खेल परिदृश्य पर एक झलक दिखाई गई तो हिमाचल के हिस्से 4-5 नामों के अतिरिक्त कुछ नहीं था।


प्रदेश सरकार का इरादा नेक है
उन्होंने कहा कि विश्व भर में नाम कमाने वाले खली से पूर्व में दूरी बनाए रखी गई। उन्होंने कहा कि आलोचना तथ्यों पर होनी चाहिए और इससे सियासत को दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का इरादा नेक है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!