HPU को शीर्ष विश्वविद्यालय की सूची में शामिल करने की कवायद तेज

Edited By Ekta, Updated: 10 Dec, 2018 12:24 PM

speed of exercising to include hpu in top university list

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) को देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन योजना बनाने में जुट गया है। इसके लिए उत्कृष्ट कमेटी का गठन कर लिया गया है। यह...

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) को देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन योजना बनाने में जुट गया है। इसके लिए उत्कृष्ट कमेटी का गठन कर लिया गया है। यह कमेटी आगामी दिनों में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को देश के शीर्ष 10 विश्वविद्यालयों की सूची में शुमार करने के लिए कार्य योजना तैयार करेगी। कार्य योजना की हर महीने समीक्षा भी की जाएगी। सूचना के अनुसार यह कमेटी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर की अध्यक्षता में ही गठित हुई है। 

कमेटी में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टडीज के अलावा कई शैक्षणिक विभागों के चेयरमैन कमेटी में सदस्य के तौर पर शामिल किए गए हैं। हालांकि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इस दिशा में लगातार प्रयासरत है, लेकिन 30 अक्तूबर, 2018 को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय टॉप 10 विश्वविद्यालय में शामिल करने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया था।

इसी के मद्देनजर अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब प्रयास तेज कर दिए हैं। अब कमेटी अब हर महीने विश्वविद्यालय को शीर्ष पर लाने के लिए जो भी कदम उठाने की जरूरत है, उसके लिए कार्य किया जाएगा। यदि आगामी वर्ष में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शीर्ष विश्वविद्यालयों में शामिल होता है तो इसका लाभ यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को भी होगा। जानकारी के अनुसार कमेटी शीघ्र होस्टल से संबंधित कार्यों की रिपोर्ट सौंपेगी। पुस्तकालय में अतिरिक्त किताबों के अलावा यहां पर बैठने के लिए अतिरिक्त स्थान भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

नैक से ए प्लस प्लस ग्रेड हासिल करने के लिए उठाए जा रहे कदम

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को नैक से ए ग्रेड प्राप्त हैं और वर्ष 2021 में नैक से ए प्लस प्लस ग्रेड हासिल करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। इसके लिए कार्य अभी से शुरू कर दिया है। इसके लिए योजनाएं तैयार की गई हैं। विश्वविद्यालय में मॉर्डन मार्केट के अलावा नए होस्टल निर्मित करने, विश्वविद्यालय परिसर को वाई-वाई सुविधा से लैस करना आदि शामिल हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!