नवरात्रों में पयर्टन विकास निगम का Special Package, श्रद्धालु ऐसे करेंगे शक्तिपीठों के दर्शन

Edited By Vijay, Updated: 24 Sep, 2019 05:23 PM

special package of tourism devolpment corporation

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम नवरात्र पर्व पर श्रद्धालुओं को विशेष पैकेज देने जा रहा है। नवरात्र पर्व पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम श्रद्धालुओं को प्रदेश के शक्तिपीठों के दर्शन करवाएगा।

शिमला: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम नवरात्र पर्व पर श्रद्धालुओं को विशेष पैकेज देने जा रहा है। नवरात्र पर्व पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम श्रद्धालुओं को प्रदेश के शक्तिपीठों के दर्शन करवाएगा। 29 सितम्बर (पहले नवरात्र पर) से मंदिरों के दर्शन के लिए विशेष पैकेज शुरू किया जा रहा है। चार रातें और पांच दिन के पैकेज में ज्वालाजी माता मंदिर, चिंतपूर्णी मंदिर, बज्रेश्वरी जी, चामुंडा देवी मंदिर और नयनादेवी मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। पैकेज का लाभ उठाने के लिए प्रति व्यक्ति साढ़े 10 हजार से साढ़े 11 हजार रुपए तक चुकाने पड़ेंगे। पर्यटन निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह ने बताया कि पैकेज लेने वाले वरिष्ठ नागरिकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मंदिरों में दर्शन के लिए भी प्राथमिकता दी जाएगी। पैकेज के दौरान शुद्ध शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

यात्रा, रहना, खाना-पीना पैकेज में शामिल

शिमला, नाहन, कुल्लू, चम्बा और धर्मशाला से पैकेज उपलब्ध करवाए जाएंगे। यात्रा, रहना, खाना-पीना पैकेज में शामिल रहेगा। पर्यटन निगम अपनी डीलक्स बस में शक्तिपीठों के दर्शन करवाएगा। बुजुर्गों की सुविधा के लिए पर्यटन विकास निगम फस्र्ट एड भी उपलब्ध करवाएगा। जिस-जिस क्षेत्र से यात्रा गुजरेगी। वहां के स्थानीय डॉक्टरों के साथ निगम पहले ही संपर्क करेगा तथा आवश्यकता पडऩे पर डॉक्टरों को बुलाया जाएगा। श्रद्धालुओं को उनकी पसंद का भोजन ही परोसा जाएगा। मसालेदार भोजन से निगम इस यात्रा के दौरान परहेज करेगा।

प्रति श्रद्धालु इतना लगेगा किराया

इस विशेष पैकेज का लाभ उठाने के लिए शिमला से प्रति व्यक्ति 10,684, कांगड़ा से 11,362, कुल्लू से 10,661, चम्बा से 11,777 और नाहन से 10,684 रुपए चुकाने पड़ेंगे। शक्तिपीठों की यात्रा पर जाने के इच्छुक बुकिंग के लिए माल रोड शिमला स्थित निगम के मार्कीटिंग ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा फोन नंबर 0177-2658302, 2652561 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!