उपचुनाव में महिला मोर्चा धर्मशाला का विशेष महत्व : सरवीण

Edited By Vijay, Updated: 22 Sep, 2019 11:14 PM

special importance of mahila morcha dharamshala in by election

उपचुनाव में महिला मोर्चा धर्मशाला का विशेष महत्व है, इस बात को सांसद किशन कपूर ने अपने चुनाव में भी स्वीकार किया था। उनके सम्मेलन में महिलाओं की भीड़ उमड़ी थी। यह बात शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने रविवार को जोधामल सराय में आयोजित महिला मोर्चा की...

धर्मशाला (पूजा): उपचुनाव में महिला मोर्चा धर्मशाला का विशेष महत्व है, इस बात को सांसद किशन कपूर ने अपने चुनाव में भी स्वीकार किया था। उनके सम्मेलन में महिलाओं की भीड़ उमड़ी थी। यह बात शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने रविवार को जोधामल सराय में आयोजित महिला मोर्चा की बैठक के दौरान कही। बैठक में उन्होंने महिलाओं का मनोबल बढ़ाया और महिला कार्यकर्ताओं को कहा कि मेहनत करो, पता नहीं कौन कब कहां पहुंच जाए। इतना ही नहीं, अनुच्छेद 370 को हटाने को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाना बहुत बड़ा फैसला है। कई कश्मीरी पंडित धर्मशाला व योल में रहते हैं। जो भी कश्मीरी पंडित यहां रहते हैं, वे जानते हैं कि उन्हें किस तरह से जम्मू-कश्मीर से निकाला गया।

उपचुनाव जीत में अहम रोल अदा करेगा महिला मोर्चा : धनेश्वरी

बैठक में भाजपा महिला मोर्चा ने उपचुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति भी बनाई। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। धनेश्वरी ठाकुर ने महिला कार्यकर्ताओं को मेहनत करने का आग्रह किया और धर्मशाला में होने वाले उपचुनाव में महिला मोर्चा को अपनी सशक्त भागीदारी निभाने का भी आह्वान किया। धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि महिला मोर्चा ने हर चुनावों में भाजपा की जीत में अहम योगदान दिया है। इस उपचुनाव में भी महिला मोर्चा भाजपा की जीत में सबसे अहम रोल अदा करेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!