Edited By Vijay, Updated: 28 Dec, 2018 05:17 PM
आई.पी.एस. बनकर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली डा. मोनिका भुटुंगरू अब अपने कार्यों के दम पर देशभर में हिमाचल का नाम रोशन कर रही हैं। बुधवार को एस.पी. चम्बा डा. मोनिका भुटुंगरू को उनके सराहनीय कार्यों के चलते दिल्ली में देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू...
चम्बा: आई.पी.एस. बनकर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली डा. मोनिका भुटुंगरू अब अपने कार्यों के दम पर देशभर में हिमाचल का नाम रोशन कर रही हैं। बुधवार को एस.पी. चम्बा डा. मोनिका भुटुंगरू को उनके सराहनीय कार्यों के चलते दिल्ली में देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड-2018 से सम्मानित किया। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित इस सम्मान समारोह में देश की जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। गौरतलब है कि यह पुरस्कार भारत विकास परिषद के सहयोग से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में दिया जाता है। इस पुरस्कार के लिए चयनित होने वाली विभूतियों का चयन उनके कार्यों, सामाजिक सरोकार तथा कत्र्तव्यनिष्ठा को देखते हुए दिया जाता है।
चम्बा में नशे के खिलाफ छेड़ा है विशेष अभियान
डा. मोनिका ने जब से एस.पी. चम्बा का पद संभाला है तब से उन्होंने जिला चम्बा को नशे के फैलते जाल से बचाने के लिए विशेष अभियान छेड़ रखा है। यही वजह है कि जिला चम्बा में जहां हर दिन चरस के मामले सामने आ रहे हैं तो ड्रग के साथ-साथ हैरोइन के भी मामले दर्ज हुए हंै। डा. मोनिका ने अपने इस सम्मान के लिए जिला चम्बा के प्रत्येक पुलिस सदस्य तथा जिला चम्बा की जनता का आभार प्रकट किया है।